Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, तोडा ‘केजरीवाल’ की ‘आप’ का यह रिकॉर्ड

Delhi Budget : दिल्ली में आज 27 साल बाद BJP सरकार का बजट पेश हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विकसित दिल्ली थीम वाला बजट पेश कर रहीं हैं। इस बजट में बुनियादी ढांचे का विकास, यमुना सफाई और प्रदूषण पर खास फोकस है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 25, 2025 | 03:08 PM

CM रेखा गुप्ता (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आज 27 साल बाद BJP सरकार का बजट पेश हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विकसित दिल्ली थीम वाला बजट पेश कर रहीं हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा था कि, इस बजट में बुनियादी ढांचे का विकास, यमुना सफाई और प्रदूषण पर खास फोकस किया जाएगा। आज सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, पिछली ‘आप’ सरकार में 2023-24 का बजट 78800 करोड़ था, 2024-25 में घटकर 76000 करोड़ का रह गया। इस बार 1 लाख करोड़ का बजट है।

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए बजट में 5100 करोड़ का प्रावधान किया। मातृत्व योजना के लिए 210 करोड़ का प्राविधान किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि, बजट पर 10 बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जितना योजनाओं में खर्चा नहीं होता था, उतना विज्ञापनों और होर्डिंग में खर्चा होता था। इस बार दिल्ली की झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बार का बजट के 1 लाख करोड़ रुपए का है, जो पिछले साल के 77,000 करोड़ रुपए के आवंटन को पार कर गया है। वहीं सरकार ने जनता से तब सुझाव भी मांगे थे, जिसमें ईमेल और वॉट्सऐप के जरिए 10,000 से अधिक सुझाव मिले। इधर विपक्षी नेता आतिशी ने बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश न करने के लिए सरकार की आलोचना की थी, जबकि मुख्यमंत्री गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि इसे जल्द ही पेश किया जाएगा।

वहीं आज अपनी सरकार का पहला बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मंगलवार को यहां कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और कहा था कि शहर ‘राम राज्य’ का साक्षी बनेगा। वहीं कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि बजट ‘‘ऐतिहासिक” होगा।

महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह और रविंदर इंद्राज भी मौजूद थे। जानकारी दें कि, दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा सरकार का यह पहला बजट है। इसमें यमुना की सफाई, बुनियादी ढांचा विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने जैसे वादों को लागू करने के लिए धन उपलब्ध कराए जाने जैसी चीजों के शामिल होने की उम्मीद है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cm rekha gupta presented a budget of 1 lakh crore in delhi today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 12:09 PM

Topics:  

  • Bharatiya Janata Party
  • Budget News
  • Delhi Budget
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

‘टीचर अब कुत्ते गिनेंगे?’ दिल्ली सरकार के आदेश पर बवाल, AAP ने पूछा- बच्चे पढ़ाएं या निगरानी करें?

2

दिल्ली में ‘क्राइम’ करने पर नहीं होगी जेल…रेखा गुप्ता सरकार ने पास किया नया बिल, जानें डिटेल

3

केजरीवाल के कारनामे उजागर करेगी दिल्ली सरकार, CAG रिपोर्ट से खोलेगी शीशमहल का राज

4

दिल्ली में अब आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे टीचर…रेखा गुप्ता ने जारी किया नया फरमान, मचा बवाल!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.