Budget 2026: ट्रेडिंग करना हुआ महंगा! F&O पर STT में भारी बढ़ोतरी, जानें अब कितना कटेगा टैक्स
Budget 2026 Stock Market: F&O पर STT बढ़ा, शेयर बायबैक पर अब देना होगा भारी टैक्स। जानें फ्यूचर्स, ऑप्शंस और प्रमोटर्स के लिए क्या बदले नियम। बाजार में गिरावट।
- Written By: प्रिया जैस
शेयर मार्केट पर बजट का असर (सौजन्य-IANS)
STT Hike on F&O: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया और इस दौरान उन्होंने शेयर बाजार में सट्टेबाजी को कम करने के लिए फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का ऐलान किया। बजट 2026 में फ्यूचर्स पर एसटीटी को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।
ऑप्शंस पर अब एसटीटी बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा, सरकार ने बायबैक में शेयर सरेंडर करने पर सभी प्रकार के शेयरधारकों को होने वाले फायदे को कैपिटन गेन में लाने का प्रस्ताव रखा है। इससे अब बायबैक से होने वाली आय पर अधिक टैक्स लगेगा।
22 प्रतिशत का टैक्स लगेगा
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर बायबैक पर लगने वाले टैक्स पर कहा कि नए संरचना के अंतर्गत कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर प्रभावी रूप से 22 प्रतिशत का टैक्स लगेगा और नॉन-कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर बायबैक लेनदेन के लिए 30 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
मिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, बाजार को इलेक्शन रिजल्ट से भारी उम्मीद
इस कदम का उद्देश्य कराधान को सुव्यवस्थित करना, शेयरधारक वर्गों के बीच अंतर को कम करना और बायबैक से संबंधित आय के लिए अधिक समान और पारदर्शी टैक्स व्यवस्था सुनिश्चित करना है। हालांकि, इस बजट में सरकार की ओर से एलटीसीजी और एसटीसीजी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें – Budget 2026: हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर की चमकेगी किस्मत, सरकार बनाएगी ‘सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स’
शेयर बाजार में भारी गिरावट
इस ऐलान के बाद स्टॉक मार्केट से जुड़े शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर एक बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का शेयर 10.50 प्रतिशत, सीडीएसएल का शेयर 5.27 प्रतिशत, ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन का शेयर 11 प्रतिशत, ग्रो का शेयर 7.25 प्रतिशत और एचडीएफसी एएमसी का शेयर 3.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
शेयर बाजार में भी कमजोरी देखी जा रही है। सेंसेक्स 913 अंक या 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,356 और निफ्टी 284 अंक या 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,043 पर था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
