Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Budget 2026: एक नहीं दो बार पेश होने से पहले लीक हो चुका है भारत का बजट, वित्त मंत्री को देना पड़ा था इस्तीफा

Union Budget 2026: 1948 और 1950 में भारत के केंद्रीय बजट पेश होने से पहले लीक हो गए। इस कारण वित्त मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा और सरकार ने बजट सुरक्षा के नियम कड़े किए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 29, 2026 | 01:53 PM

भारत में दो बार बजट पेश होने से पहले लीक हो हुआ है (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

When India Budget Leaked: किसी भी देश और उसके लोगों का सालभर का भविष्य इस पर निर्भर करता है कि सरकार के सालाना बजट में जनता के लिए क्या योजनाएं और क्या प्रतिबंध हैं। इसलिए बजट को पेश होने से पहले पूरी तरह गुप्त रखा जाता है। फिर भी, भारत के इतिहास में दो ऐसे मौके आए हैं जब बजट पेश होने से पहले ही लीक हो गया।

साल1948 और 1950 का बजट दो बड़ी घटनाओं दौर पर पेश किया गया। यह वही बजट थे जिसकी गोपनीय जानकारी पहले ही लीक हो गई थी। केंद्रीय बजट से जुड़े कुछ सीक्रेट पेज प्रेस में पेश होने से पहले ही सार्वजनिक हो गए, जिससे पूरी सरकार हिल गई। इस घटना के बाद सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए, जो बजट की गोपनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुए।

1948 में लीक हुआ था केंद्रीय बजट

आजादी के बाद देश का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया जाना था। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसकी तैयारी की जिम्मेदारी सर आर.के. शनमुखम चेट्टी को सौंपी थी। यह बजट 15 अगस्त 1947 से 31 मार्च 1948 तक, यानी केवल साढ़े सात महीनों के लिए था। उस समय भारत में ब्रिटिश काल की परंपरा के अनुसार शाम 5 बजे बजट पेश करने का चलन था। लेकिन इससे पहले कि चेट्टी बजट पेश कर पाते, इसका लगभग पूरा विवरण मीडिया में लीक हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: आखिर लाल रंग के लिफाफे का बजट से क्या है असली कनेक्शन, जानें पूरा इतिहास

आर्थिक सर्वेक्षण 2026: FY27 में 7.2% विकास दर का अनुमान और AI पर बड़ा दांव, जानें बजट से पहले की पूरी तस्वीर

क्या होता है बजट घाटा और क्यों घाटे का बजट पेश करती है सरकार? जानें कैसे पूरा होता है खर्च

Budget 2026: क्या होता है ‘लाभ वाला बजट’ और भारत इसे क्यों नहीं अपनाता? जानें कौन हैं दुनिया के ‘सरप्लस किंग’

द गार्डियन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बजट लीक होने की मुख्य वजह ब्रिटिश सरकार थी। उस समय यह भारत का पहला बजट था, इसलिए नेता और अधिकारी ब्रिटेन के साथ सलाह-मशविरा करना चाहते थे। इसी कारण बजट के दस्तावेज तत्कालीन ब्रिटिश वित्त मंत्री ह्यू डॉल्टन को भेज दिए गए थे, जिससे लीक होने की संभावना बढ़ गई।

1950 का बजट कैसे लीक हुआ?

साल 1950 में बजट के दस्तावेज राष्ट्रपति भवन के प्रेस में छपते थे। यह स्थान संवेदनशील सरकारी दस्तावेजों के लिए सुरक्षित माना जाता था, लेकिन संसद में बजट पेश होने से पहले ही वित्तीय प्रस्तावों का विवरण लीक हो गया। हालांकि, लीक किसने किया और कैसे हुआ, इसका आधिकारिक तौर पर कभी खुलासा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने गोपनीयता को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी थी, खासकर उस समय जब स्वतंत्र भारत का आर्थिक ढांचा आकार ले रहा था।

वित्त मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

1950 में देश के वित्त मंत्री जॉन मथाई थे। इस घटना को स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी प्रशासनिक चूक माना गया और सरकार की किरकिरी हुई। यही कारण था कि वित्त मंत्री को इस घटना के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए गए और बजट से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी इसे पेश होने तक बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: Budget 2026: आखिर लाल रंग के लिफाफे का बजट से क्या है असली कनेक्शन, जानें पूरा इतिहास

सरकार ने सुरक्षा रणनीति में क्या बदलाव किए?

इस घटना ने सुरक्षा उपायों में बदलाव को अनिवार्य बना दिया। भविष्य में दोबारा ऐसा न हो, इसलिए केंद्रीय बजट की छपाई के लिए अधिक सुरक्षित और एकांत स्थान चुना गया। बजट के दस्तावेजों की छपाई अब मिंटो रोड स्थित भारत सरकार प्रेस में होती है। इसके साथ ही सुरक्षा के कड़े नियम लागू किए गए, जैसे प्रतिबंधित प्रवेश, सीलबंद परिसर, और “लॉक-इन” परंपरा, जिसके तहत बजट छपाई में शामिल अधिकारी बजट पेश होने तक बाहरी दुनिया से अलग रहते हैं।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: भारत में बजट लीक कब-कब हुआ था?

    Ans: भारत में बजट दो बार लीक हुआ, 1948 और 1950 में। 1948 में ब्रिटिश सलाह-मशविरा कारण था और 1950 में बजट राष्ट्रपति भवन में छपने से पहले लीक हो गया।

  • Que: 1948 का बजट क्यों लीक हुआ था?

    Ans: 1948 का बजट ब्रिटिश सरकार को भेजे जाने के कारण लीक हुआ। यह स्वतंत्र भारत का पहला बजट था और अधिकारी ब्रिटेन से सलाह लेना चाहते थे।

  • Que: 1950 में बजट लीक होने का परिणाम क्या हुआ?

    Ans: 1950 में बजट लीक होने के बाद वित्त मंत्री जॉन मथाई को इस्तीफा देना पड़ा। इस घटना ने प्रशासनिक और सुरक्षा खामियों को उजागर किया।

  • Que: बजट की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय किए गए?

    Ans: बजट छपाई अब अधिक सुरक्षित स्थान मिंटो रोड प्रेस में होती है, प्रवेश प्रतिबंधित किया गया और अधिकारियों को “लॉक-इन” परंपरा के तहत पेश होने तक बाहरी दुनिया से अलग रखा जाता है।

  • Que: “लॉक-इन” परंपरा क्या है?

    Ans: “लॉक-इन” परंपरा में बजट छपाई में शामिल अधिकारी पेश होने तक किसी से संपर्क नहीं करते। इसका उद्देश्य बजट की पूरी गोपनीयता बनाए रखना है।

Budget 2026 avoiding leaks how budget is protected before presentation date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 01:47 PM

Topics:  

  • Budget
  • Budget 2026
  • Bussiness News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.