अहमदाबाद प्लेन क्रैश से भारतीय शेयर बाजार के साथ अमेरिकी मार्केट में मची उथल-पुछल, Boeing के डूबे 1 लाख करोड़
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे का असर ना सिर्फ भारतीय शेयर बाजार पर बल्कि अमेरिकी शेयर बाजार पर भी होते हुए नजर आ रहा हैं। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बोइंग कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमेरिकी शेयर मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )
गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की खबर सामने आते ही भारतीय शेयर मार्केट पर भी इसका सीधा असर होता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस हादसे का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी हुआ है। इस हादसे के कारण एयरप्लेन बनाने वाली कंपनी बोइंग के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
सबसे खास बात है कि अमेरिका में फिलहाल शेयर मार्केट शुरु नहीं हुआ है। बोइंग के शेयरों में प्री ओपनिंग मार्केट में ही तकरीबन 8 प्रतिशत की गिरावट देखने के लिए मिल रही है। जिसके कारण प्री ओपनिंग मार्केट में कंपनी के मार्केट कैपिटल को 12 बिलियन डॉलर यानी 1,00,000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आइए आपको जानकारी देते है कि आखिर इस हादसे से बोइंग कंपनी के शेयरों पर क्या असर पड़ा है?
प्री ओपनिंग सेशन में बोइंग के शेयर गिरे
एयरप्लेन बनाने वाली कंपनी बोइंग के शेयरों में प्री ओपनिंग सेशन में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने के लिए मिल रही है। जिसके चलते कंपनी के शेयर 200 डॉलर से नीचे के स्तर पर आ गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे के कारण अमेरिकी मार्केट में शुरुआती दौर में गिरावट संकेत हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट शामिल था। बोइंग के शेयर का प्राइस 7.67 प्रतिशत नीचे गिरकर 197.58 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि इसके कारण शेयर में लगातार 2 से 3 दिन तक गिरावट देखने के लिए मिल सकती हैं। बुधवार को बोइंग कंपनी का शेयर 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 214 डॉलर प्रति शेयर पर क्लोज हुआ था। हालांकि, पिछले 3 महीनों से शेयरों में तेजी का दौर था और इस दौरान इस शेयर में 24 प्रतिशत की तेजी आयी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
1 लाख करोड़ का नुकसान
बोइंग के शेयरों में भले ही प्री ओपनिंग मार्केट में गिरावट देखने के लिए मिल रही हो, लेकिन ये गिरावट काफी बड़ी हैं। जिसके कारण प्री ओपनिंग सेशन में ही कंपनी की वैल्यूएशन को तगड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार को कंपनी का शेयर गिरावट के साथ 214 डॉलर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था और कंपनी का मार्केट कैपिटल 161.36 बिलियन डॉलर पर था। इस गिरावट के कारण कंपनी के मार्केट कैपिटल को 12 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन का घाटा हुआ है। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन प्री ओपनिंग सेशन में गिरकर 149 बिलियन डॉलर पर आ गई हैं।
