Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ब्लू स्टार का 8 दशक से ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर: त्यागराजन

  • Written By: विष्णू भारद्वाज
Updated On: May 29, 2024 | 03:54 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ब्लू स्टार लिमिटेड (Blue Star Ltd.) भारत की उन अग्रणी कंपनियों में शामिल है, जिनका आजादी के बाद भारत के नव निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वदेशी सोच वाले उद्योगपति मोहन टी. आडवाणी ने जब आजादी पूर्व 1943 में ब्लू स्टार की स्थापना की थी, तब वाटर कूलर, रेफ्रीजरेशन, एयर कंडीशन (AC) में विदेशी कंपनियों का बोलबाला था, लेकिन उन्होंने क्वालिटी एक्सीलेंस और ट्रस्ट के साथ ‘मेक इन इंडिया’ (Make In india) की नीति अपनाते हुए वैश्विक कंपनियों को चुनौती दी और सफलता पाई और आज ब्लू स्टार देश में एयर कंडीशनिंग (Air Conditioning) और कमर्शियल रेफ्रीजरेशन सेक्टर (Commercial Refrigeration Sector) की एक प्रमुख और भरोसेमंद कंपनी है। कूलिंग एक्सपर्ट (Cooling Expert) के रूप में प्रसिद्ध ब्लू स्टार को दिल्ली सचिवालय, नेहरू प्लानेटोरियम, BARC, नरीमन प्वाइंट में एयर इंडिया, एक्सप्रेस टावर, होटल ओबेराय सहित कई आयकोनिक इमारतों में कूलिंग (एसी) सिस्टम स्थापित करने का श्रेय हासिल है। 

यह मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट, मॉल, होटल, अस्पताल, डेटा सेंटर, कार्पोरेट ऑफिसेज, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की कूलिंग तथा कमर्शियल रेफ्रीजरेशन में मार्केट लीडर है और अब रूम एसी मार्केट में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी की प्रगति, नई योजनाओं और सेक्टर ग्रोथ पर नवभारत के वाणिज्य संपादक विष्णु भारद्वाज ने ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी. त्यागराजन (B.Thiagarajan) से विस्तृत चर्चा की। रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और सीआईआई महाराष्ट्र के पूर्व अध्यक्ष त्यागराजन 1998 से ब्लू स्टार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पेश हैं चर्चा के मुख्य अंश

  • केंद्र सरकार आयात निर्भरता घटाने मेक इन इंडिया पर विशेष ध्यान दे रही है, ब्लू स्टार आत्मनिर्भर भारत में कितना योगदान दे रही है?

ब्लू स्टार का तो शुरू से ही मेक इन इंडिया और मेकिंग फॉर दी वर्ल्ड पर फोकस रहा है। हम पिछले 8 दशकों से आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान दे रहे हैं। हमारे संस्थापक ने शुरूआत से ही रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इनोवेशन पर फोकस कर क्वालिटी स्वदेशी उत्पाद बनाने की नीति अपनाई। साथ ही ग्राहक संतुष्टि, कर्मचारी और निवेशक हित को पहली प्राथमिकता दी, उसी का नतीजा है कि आज लाखों ग्राहकों और हजारों निवेशकों का ब्लू स्टार पर अटूट भरोसा है और कंपनी लगातार प्रगति कर रही है। हमारे देश में सात मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। हमने नया एसी प्लांट श्री सिटी में लगाया है। हमारे कुल 2800 कर्मचारी हैं और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 50,000 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया

अब गौमांस बेचकर भारत का पेट भरेगा? शंकराचार्य का BJP पर हमला, बोले- इतने पर तो पाकिस्तान राष्ट्रमाता बना देता

नीतेश राणे का अबू आजमी को चैलेंज, अज़ान भी मराठी में दें, मदरसों में पढ़ाएं मराठी, फिर हमें नसीहत दें

मीरा रोड चाकूबाजी केस: नोट, नफरत और नेटवर्क- क्या सच में ‘लोन वुल्फ’ हमला?

  • श्री सिटी में नए स्मार्ट रेजिडेंशियल एसी प्लांट में की क्षमता क्या है और इसमें कितना निवेश होगा, क्या निर्यात बढ़ाने की भी योजना है?

श्री सिटी प्लांट में कुल 4 फेज में 550 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। पहले फेज में जनवरी 2023 से उत्पादन शुरू हो चुका है और अभी तक 350 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। हर फेज में 3 लाख स्मार्ट रूम एसी की क्षमता होगी और हर साल 3 लाख की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस तरह कुल 4 फेज में प्लांट की क्षमता 12 एसी की हो जाएगी। भारतीय बाजार के साथ ग्लोबल मार्केट में भी रूम एसी की मांग बढ़ रही है। इसलिए हम लगातार निर्यात भी बढ़ा रहे हैं।

  • एसी मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने ब्लू स्टार क्या रणनीति अपना रही है?

यह सही है कि रूम एसी मार्केट में देशी-विदेशी कई प्लेयर होने से कड़ी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन मार्केट भी 25 से 30% की दर से बढ़ रहा है। ब्लू स्टार अपने बेस्ट इन क्लास अफोर्डेबल और प्रीमियम क्वालिटी स्मार्ट एसी उत्पादों की बदौलत अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में सफल हो रही है। हमें उम्मीद है कि 30 प्रतिशत ग्रोथ के साथ वित्त वर्ष 2025 तक हमारी बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत हो जाएगी। हम ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम से बिक्री बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। हमारे पास देश भर में 7,000 रिटेल आउटलेट्स का नेटवर्क है, जो इस साल बढ़कर 10,000 तक हो जाने की संभावना है। हम सभी राज्यों और जिलों में 24X7 घंटे सर्विस के लिए सेंटर खोल रहे हैं। वर्तमान में 700 स्थानों पर हमारे सर्विस सेंटर हैं।

  • वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी कितने कारोबार की उम्मीद कर रही है?

पिछले वित्त वर्ष हमारा कुल कारोबार 6,000 करोड़ रुपए से अधिक रहा और क्षमता वृद्धि और बढ़ती मांग से वित्त वर्ष 22-23 में 6,500 करोड़ रुपए और अगले साल 8,000 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। हमें आगामी तीन वर्षों में निर्यात कारोबार भी दोगुना होकर 1,500 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है।

Blue star emphasis on make in india since 8 decades thiagarajan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2023 | 07:34 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.