Amazon Pay को बड़ा झटका, RBI ने लगाया 3.06 करोड़ का जुर्माना, जानिए कंपनी ने क्या किया गलत
आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि अमेज़न पे (इंडिया) अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते पर कुछ बोलने का इरादा नहीं रखता है।
- Written By: मनोज पांडे
File Photo
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Amazon Pay (India) Pvt Ltd के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने कंपनी पर 3.06 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) और अपने ग्राहक को जानिए (KYC) का पालन न करने पर लगाया गया है। आरबीआई ने इस कंपनी को कारण बताओ नोटिस (Notice) भी जारी किया है।
जुर्माना पालन न करने के कारण लगाया गया
नोटिस में कहा गया है कि कुछ नॉर्म्स (Norms) का पालन न करने के लिए कंपनी (Company) को दंडित (Fine) क्यों नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद कंपनी का जवाब मिलने के बाद आखिरकार आरबीआई ने कंपनी पर पेनल्टी (Penalty) लगाने का फैसला किया। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह जुर्माना पालन न करने के कारण लगाया गया है। आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि अमेज़न पे (इंडिया) अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते पर कुछ बोलने का इरादा नहीं रखता है। अमेज़न पे एक अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न की डिजिटल पेमेंट प्रोसेस (Digital Payment Process) सेवा है।
देश में यूपीआई लेनदेन हावी
फोन पे (Phonepe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (Paytm) देश में यूपीआई (UPI) लेनदेन पर हावी हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) की जानकारी के मुताबिक दिसंबर महीने में देश के कुल बाजार में उनकी हिस्सेदारी 96% थी. इसमें फोनपे की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। फोनपे की बाजार हिस्सेदारी करीब 50% है। इसके बाद Google पे है। गूगल पे की 34.34% बाजार हिस्सेदारी है, पेटीएम की 14.94% और सीआरईडी पे की 1.8% है। अमेजन पे समेत अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 3.5% थी।
