-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Bangladesh Pakistan Trade Increase By 20 Percent Direct Flights Set To Begin In January
शेख हसीना के जाते ही बदला बांग्लादेश का मिजाज, पाकिस्तान के साथ 20% बढ़ा ट्रेड; भारत पर कैसा असर?
- Written By: मनोज आर्या
Bangladesh: पाकिस्तानी उच्चायुक्त इमरान हैदर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में दोनों देशों के बीच व्यापार में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा हम नए निवेश के मौके तलाश रहे हैं।

पाकिस्तान-बांग्लादेश व्यापार, (डिजाइन फोटो/AI)
Bangladesh And Pakistan Trade: बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर ने रविवार को ढाका स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और विमानन सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सांस्कृतिक, शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी बातचीत की गई, ताकि दोनों दक्षिण एशियाई देशों के रिश्ते और बेहतर हो सकें।
पाकिस्तानी उच्चायुक्त इमरान हैदर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में दोनों देशों के बीच व्यापार में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के कारोबारी नए निवेश के मौके तलाश रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ बांग्लादेशी छात्र पाकिस्तान में उच्च शिक्षा के लिए रुचि दिखा रहे हैं, खासकर मेडिकल साइंस, नैनोटेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में संख्या ज्यादा है।
पाकिस्तान के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
इमरान हैदर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रमुख अस्पतालों में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ट्रांसप्लांट से जुड़े मेडिकल क्षेत्रों में ट्रेनिंग और पढ़ाई के अवसर देने के लिए तैयार है। चीफ एडवाइजर प्रो. मोहम्मद यूनुस ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्कों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सार्क देशों के बीच आपसी दौरे, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और लोगों के स्तर पर संपर्क बढ़ना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच व्यापार पर जोर
प्रो. यूनुस ने बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच व्यापार को और बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया और उम्मीद जताई कि इमरान हैदर के कार्यकाल में दोनों देश निवेश और जॉइंट वेंचर के नए रास्ते तलाशेंगे। पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने ये भी बताया कि ढाका-कराची के बीच सीधी उड़ानें जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। इस बैठक में एसडीजी कोऑर्डिनेटर और सीनियर सेक्रेटरी लामिया मोर्शेद भी मौजूद थीं।
ये भी पढ़ें: Silver Price Crash: एक झटके में ₹21,500 सस्ती हुई चांदी, बाजार में आई अचानक भूचाल ने सभी को चौंकाया
भारत पर इसका कितना असर?
शेख हसीना के कार्यकाल में पाकिस्तान के साथ व्यापार लगभग हाशिए पर था। लेकिन अब कपास, कपड़ा और कच्चे माल के व्यापार में 20% का उछाल यह बताता है कि बांग्लादेश अपनी सप्लाई चेन के लिए भारत पर निर्भरता कम करना चाहता है। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से दोनों देशों के बीच लॉजिस्टिक्स खर्च घटेगा, जिससे पाकिस्तानी सामान बांग्लादेशी बाजारों में भारतीय उत्पादों को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Bangladesh pakistan trade increase by 20 percent direct flights set to begin in january
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













