Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बजाज समूह की सुरुचि महतपुरकर कोरे देश की टॉप 10 डिजिटल मीडिया हैड महिलाओं की सूची में शामिल

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Feb 22, 2023 | 11:48 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

बजाज समूह (Bajaj Group) देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में से एक है, जिसके मुंबई स्थित मुख्यालय की डिजिटल एंड सोशल मीडिया स्ट्रेटजी प्रभारी सुश्री सुरुचि महतपुरकर कोरे (Suruchi Mahatpurkar Kore) ने डिजिटल क्षेत्र में कार्यरत देश की 10 सर्वश्रेष्ठ महिलाओं की सूची में महत्वपूर्ण स्थान पाकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की है और अपने साथ- साथ बजाज समूह (कुशाग्र बजाज) का नाम रोशन किया है।

यह प्रतिष्ठित सूची देश की मशहूर अंग्रेज़ी मैगजीन वुमन एंटरप्रेन्योर इंडिया के नवीनतम संस्करण में छपी है, जिसके साथ सभी दस चयनित महिलाओं के साक्षात्कार भी प्रकाशित किये गये हैं। इनमें चेन्नई की दो, पुणे एवं नोएडा की एक-एक और मुंबई एवं बैंगलुरू की तीन- तीन महिला लीडर शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Horoscope Prediction: 13 जनवरी से इन राशियों का शुरू होगा ‘गोल्डन पीरियड’, सुख-सुविधाओं में होगी अपार वृद्धि

अब पेट्रोल की टेंशन खत्म! Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

जब के जे येसुदास ने अवॉर्ड लेने से कर दिया था साफ इनकार, जानें दिग्गज गायक की पूरी कहानी

अब AI का भविष्य दिल्ली से तय होगा! भारत करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दिशा तय

उल्लेखनीय है कि सुश्री सुरुचि महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य एवं पश्चिम रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारीश्री गजानन महतपुरकर की सुपुत्री हैं। सुश्री सुरुचि द्वारा पिछले साल शुरू की गई साप्ताहिक यू ट्यूब सीरीज बजाज टॉकीज़ काफी लोकप्रिय रही है और उनके नेतृत्व में बजाज समूह की सोशल मीडिया टीम निरंतर उल्लेखनीय काम कर रही है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए उनका चयन टॉप 10 महिला लीडर्स की लिस्ट में किया गया है।

सुरुचि ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में अपनी शानदार उपलब्धि का श्रेय बजाज समूह मैनेजमेंट के उत्कृष्ट मोटिवेशन तथा अपने परिवार के निरंतर सहयोग को दिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सुरुचि को हार्दिक बधाई और अभिनन्दन का सिलसिला विभिन्न स्तरों पर लगातार जारी है।

Bajaj groups suruchi mahatpurkar kore included in the list of top 10 women digital media heads of the country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2023 | 11:48 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.