-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Atf Prices Cut For Third Consecutive Month Commercial Lpg Cylinder Cheaper By Rs 24
ATF के दाम में लगातार तीसरे महीने कटौती, कमर्शियल LPG सिलेंडर 24 रुपये सस्ता; जानें 1 जून से आपके जेब पर कितना पड़ा असर
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सरकार ने जून की शुरुआत में कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में 2.82% की कटौती की गई है, जिससे हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है। वहीं, कर्मशियल LPG सिलेंडर के दाम भी 24 रुपये घटा दिए गए हैं।

कॉन्सेप्ट इमेज, सोशल मीडिया
नई दिल्ली : आम जनता और एयरलाइन कंपनियों के लिए राहत की खबर है। जून की शुरुआत के साथ ही विमान ईंधन (ATF) और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दामों में कमी की घोषणा की गई है। तीसरे महीने लगातार एटीएफ के दामों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे हवाई सफर के किरायों पर असर पड़ सकता है। वहीं, होटल-रेस्टोरेंट्स में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 24 रुपये की कटौती की गई है।
नेशनल कैपिटल दिल्ली में एटीएफ की कीमत अब 2.82% घटकर 83,072.55 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले मई में 4.4% यानी 3,954 रुपये और अप्रैल में 6.15% यानी 5,870 रुपये की कमी दर्ज की गई थी। यह कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में गिरावट के चलते हुई है।
मुंबई में एटीएफ अब घटकर 77,602.73 रुपये प्रति किलोलीटर, चेन्नई में 86,103.25 रुपये और कोलकाता में 86,052.57 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, हवाई कंपनियों की कुल लागत में विमान ईंधन का हिस्सा करीब 40% होता है, ऐसे में कीमतों में कटौती से उनकी लागत पर सीधा असर पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
कमर्शियल सिलेंडर भी सस्ता
19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की गई है। अब दिल्ली में यह सिलेंडर 1,723.50 रुपये और मुंबई में 1,647.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 1 मई को इसमें 14.50 रुपये और अप्रैल में 41 रुपये की कटौती की गई थी। इससे होटल, ढाबे और रेस्तरां व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, क्योंकि ईंधन लागत में कमी सीधे संचालन खर्च को घटाती है।
घरेलू गैस के दाम स्थिर
हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अब भी दिल्ली में 853 रुपये प्रति सिलेंडर पर बिक रहा है। अप्रैल में इसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जो अब तक बरकरार है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल अब भी 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले साल आम चुनावों से पहले इनकी कीमत में मामूली कमी की गई थी।
क्यों होती है हर महीने समीक्षा?
आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और डॉलर-रुपये विनिमय दर के आधार पर एटीएफ और एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती हैं।
Atf prices cut for third consecutive month commercial lpg cylinder cheaper by rs 24
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jul 01, 2026 | 09:24 PMसंभाजीनगर मनपा का बड़ा एक्शन, अक्टूबर से हटेगा अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण की जद में आएंगी 1,040 संपत्तियां
Jul 01, 2026 | 09:22 PMरीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM













