Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anand Mahindra: ऑटोमोबाइल सेक्टर के बेताज बादशाह है आनंद महिंद्रा, दरियादिली के खास अंदाज से जीतते हैं लोगों का दिल

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और देश के टॉप क्लास बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा आज 70 साल के हो गए हैं। 1 मई 1955 में बंबई प्रांत में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता हरीश महिंद्रा है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: May 01, 2025 | 12:07 PM

आनंद महिंद्रा (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : यदि आप इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बारे में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपने इस सेक्टर के बड़े नामों में से एक आनंद महिंद्रा का नाम भी जरूर सुना होगा। देश के टॉप बिजनेसमैन होने के बाद भी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई बार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मदद का हाथ बढ़ाते हुए देखा गया हैं। वे देश के इकलौते ऐसे बिजनेसमैन है जिन्हें उनके बिजनेस के अलावा उनकी दरियादिली के लिए भी जाना जाता हैं। उनका सोशल सर्विस करने का ऐसा अंदाज है, जिसे देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं।

आनंद महिंद्रा एक अरबपति बिजनेसमैन और मुंबई में स्थित बिजनेस ग्रुप महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। इनका पूरा नाम आनंद गोपाल महिंद्रा हैं। 1 मई 1955 को उनका जन्म तब के बॉम्बे में हुआ था, जिसे अब हम मुंबई के नाम से जानते हैं। उनके पिता हरीश महिंद्रा है, जो एक बिजनेसमैन थे, उनकी मां का नाम इंदिरा महिंद्रा है और वे एक हाउसवाइफ थीं। 70 साल के आनंद महिंद्रा के दो भाई बहन भी है जिनका नाम अनुज शर्मा और राधिका नाथ हैं। आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के को फाउंडर जगदीश चंद्र महिंद्रा के पोते हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं आनंद महिंद्रा

देश के दिग्गज बिजनेसमैन होने के बाद भी आनंद महिंद्रा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसे हम पहले एक्स के नाम सा जानते थे, इसमें उनके 11.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जहां पर वे अक्सर कुछ ना कुछ जानकारी या वीडियो शेयर करते हुए नजर आते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पड़ोसी देश में ‘अंधेरा’ भविष्य! पाकिस्तान के 63% युवा कभी नहीं गए स्कूल, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

शेयर मार्केट की ABC: कम रिस्क, ज्यादा मुनाफा, क्या होता है ETF? कैसे बना सकता है स्मार्ट इन्वेस्टर

ट्रंप की एक धमकी…और लहूलूहान हुआ भारत का शेयर बाजार, एक झटके में निवेशकों का 8 लाख करोड़ स्वाहा

Budget 2026: क्रिप्टोकरेंसी पर 30% टैक्स में मिलेगी राहत? वित्त मंत्री पर टिकी निवेशकों की निगाहें

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप

आनंद महिंद्रा, महिंद्रा फैमिली की तीसरी पीढ़ी के वंशज हैं। वो 21 बिलियन डॉलर के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप का ना सिर्फ ऑटोमोबाइल सेक्टर में बल्कि इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी और रियल एस्टेट इंडस्ट्री समेत 22 इंडस्ट्री तक फैला हुआ है। महिंद्रा अपने टैक्टर्स और स्कॉर्पियो के साथ-साथ बोलेरो और थार जैसी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स के लिए भी जाना जाता है। साल 2021 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने एक्सयूवी 700, एसयूवी और साल 2022 में स्कॉर्पियो के नए वर्जन को लॉन्च किया था। इतना ही नहीं आनंद महिंद्रा के पास छोटी ही सही लेकिन कोटक महिंद्रा बैंक में भी हिस्सेदारी हैं।

Anand mahindra birthday special

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2025 | 12:07 PM

Topics:  

  • Anand Mahindra
  • Business News
  • Mahindra Scorpio

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.