Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के फैसले से अमेरिका का बुरा हाल! 71 कंपनियां हुई दिवालिया; सरकारी कर्ज में रिकॉर्ड इजाफा

Donald Trump: जुलाई में अमेरिका में 71 बड़ी कंपनियां दिवालिया हुईं जो 2020 की कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मई में 64 और जून में 66 बड़ी कंपनियां दिवालिया हुई थीं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Aug 14, 2025 | 08:50 PM

डोनाल्ड ट्रंप, ( सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump Tariff: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप जबसे दूसरी बार सत्ता में लौटे है, तबसे अपने देश को महान बनाने के लिए कई अजीबो-गरीब फैसले ले रहे हैं। ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के मकसद को आगे लेकर बढ़ रहे ट्रंप ने दुनिया के कई देशों पर भारी टैरिफ लगा चुके हैं। जिसके जरिए वे सरकारी खजाना को भरना चाहते हैं। इसके साथ ही वह कई कंपनियों को अमेरिका में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए मजबूर किया है। लेकिन, इन सभी फैसले का उल्टा दांव उनके ही देश पर देखने को मिल रहा है।

बता दें कि जुलाई में 71 बड़ी कंपनियां दिवालिया हो गई और बजट घाटा भी 47 अरब डॉलर यानी 19 प्रतीशत की तेजी के साथ 291 अरब डॉलर पहुंच गया। यह अमेरिका के इतिहास में जुलाई में दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है। केवल 2021 में इससे अधिक घाटा हुआ था।

अमेरिका में दिवालिया हो चुकी हैं 446 कंपनियां

जुलाई में अमेरिका में 71 बड़ी कंपनियां दिवालिया हुईं जो 2020 की कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मई में 64 और जून में 66 बड़ी कंपनियां दिवालिया हुई थीं। इस तरह इस साल अमेरिका में 446 बड़ी कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं। यह 15 साल में सबसे बड़ी संख्या है। यह 2021 और 2022 के पूरे साल से बड़ा आंकड़ा है। 2021 में 405 और 2022 में 373 कंपनियां दिवालिया हुई थीं। इंडस्ट्रियल (70) और कंज्यूमर डिस्क्रिएशनरी (61) कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

डोनाल्ड ट्रंप पर फिर मंडराया मौत का साया, घर में शॉटगन और पेट्रोल लेकर घुसा हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

दो तरफा जंग की तैयारी में ईरान! लेबनान में हिजबुल्लाह पर IRGC ने किया कब्जा, इजरायल पर बरसेगा कहर

अमेरिकी सैनिक द्वारा गोद ली गई ईरानी महिला को 52 साल बाद निर्वासन का खतरा, ट्रंप की नीतियों से बढ़ा डर

ट्रंप का ग्रीनलैंड के लिए बड़ा ऐलान… बीमार लोगों की मदद के लिए भेज रहे हैं अत्याधुनिक हॉस्पिटल शिप

तीसरे सबसे बड़े घाटे की ओर अमेरिका

जुलाई में ट्रेजरी डिपार्टमेंट का बजट घाटा 291 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि जून में यह 27 अरब डॉलर था। जुलाई में सरकार का खर्च 9.7 प्रतिशत बढ़कर 630 अरब डॉलर पहुंच गया जो जनवरी के बाद सबसे अधिक है। इस बीच रेवेन्यू भी 2.5 प्रतिशत बढ़कर 338 अरब डॉलर पहुंच गया। जिसमें 29.6 अरब डॉलर का टैरिफ रेवेन्यू भी शामिल है। इसके साथ ही इस साल बजट डेफिसिट 1.63 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। अमेरिका अपने इतिहास में तीसरे सबसे बड़े बजट घाटे की तरफ बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Tata Sons में नोएल टाटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रतन टाटा के बाद बने कंपनी का डायरेक्टर

अमेरिका पर 37 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज

एक तरफ ट्रंप लगातार दूसरे देशों में मनमाने तरीके से टैरिफ की घोषणा कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर अमेरिका की इकोनॉमी खुद संकट की ओर जा रही है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में सरकार का ग्रोस नेशनल डेब्ट (Gross National Debt) 37 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि हर पांच महीने में अमेरिका का कर्ज 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ रहा है।

America in bad situation after donald trump decision 71 companies went bankrupt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 08:50 PM

Topics:  

  • America
  • Business News
  • Donald Trump

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.