एक ही दिन जन्मे है ये अरबपति भाई बहन, जानें कितने करोड़ के है मालिक
23 अक्टूबर को मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चों ईशा और आकाश अंबानी का जन्मदिन होता है। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल की जिम्मेदारी संभाल रही है और आकाश अंबानी रिलायंस जियो से जुड़ा काम संभाल रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुकेश अंबानी फैमिली (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन के तौर पर जाने वाले मुकेश अंबानी के लिए आज का दिन काफी स्पेशल होता है। आज मुकेश अंबानी के दोनों जुड़वां बच्चों ईशा और आकाश अंबानी का जन्म हुआ था। 23 अक्टूबर यानी आज ये दोनों भाई बहन 33 साल के हो गए हैं। ये दोनों ही रिलायंस इंडस्ट्रीज में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ईशा जहां रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभाल रही है, वहीं आकाश रिलायंस जियो का कार्यभार संभाल रहे हैं।
मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनके दोनों बच्चे का भी नाम अरबपतियों की लिस्ट में शामिल है। हुरुन रिच लिस्ट में रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ ही बेटे आकाश और बेटी ईशा का नाम भी शामिल हैं। पिछले दिनों जारी की गई हुरुन इंडिया अंडर 35 लिस्ट 2024 में इन दोनों भाई बहन की जोड़ी का नाम सबसे कम उम्र के इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर के रुप में शामिल था। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल की जिम्मेदारी सौंपी है और आकाश अंबानी पर रिलायंस जियो इंफोकॉम का काम संभालने की जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें :- ब्रिटिश सरकार से आजादी की 100 वीं सालगिरह तक भारत बन सकता है विकसित राष्ट्र
सम्बंधित ख़बरें
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को नेटवर्थ में पछाड़ा, बने एशिया के सबसे बड़े रईस
Mukesh Ambani Birthday Special: 68 साल के हुए मुकेश अंबानी, जानें उनके कारोबार और सफलता की पूरी कहानी
ईशा अंबानी के बारे में जानें
सबसे पहले ईशा अंबानी के बारे में ये जानकारी देते है कि इनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था और आज वो 33 साल की हो गई है। फिलहाल ईशा रिलायंस रिटेल बिजनेस की जिम्मेदारी उठा रही है। इस बिजनेस में वो नॉन-एग्जिक्युटिव डायरेक्टर की पोजिशन पर काम कर रही हैं। हुरुन रिच लिस्ट में ईशा का नाम 31वें पायदान पर शामिल है। आपको बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, ईशा की नेटवर्थ करीब 800 करोड़ रुपये है। वो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है और कारोबार का विस्तार कर रही है।
आकाश का क्यों है अहम रोल
ईशा अंबानी के जुड़वां भाई, आकाश अंबानी का नाम हुरुन इंडिया अंडर 35 लिस्ट में 32वें पायदान पर हैं। बताया जा रहा है कि आकाश की कुल संपत्ति करीब 3300 करोड़ रुपये के आस पास हो सकती है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी फिलहाल रिलायंस जियो में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे रिलायंस जियो के माध्यम से 5जी नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रहे हैं।
