Airtel: ब्लिंकिट और एयरटेल के बीच बन गई बात, 10 मिनट में घर बैठे मिलेगा सिम कार्ड
भारती एयरटेल ने आज क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। कंपनी ने ये पार्टनरशिप करके अपने कंज्यूमर्स को सिर्फ 10 मिनट के अंदर सिम कार्ड डिलीवर करने की बात कही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एयरटेल-ब्लिंकिट (सौ. सोशल मीडिया )
मुंबई : टेलीकॉम सेक्टर की लीडिंग कंपनी भारती एयरटेल के आज एक बेहतरीन कदम उठाया है। कंपनी ने मुंबई में अपने कंज्यूमर्स को 10 मिनट के अंदर सिम कार्ड डिलीवरी के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया है। किसी भी टेलीकॉम कंपनी के द्वारा दी जाने वाली अपनी तरह की ये पहली सर्विस अब तक देश के 16 शहरों में शुरू हो चुकी हैं। भविष्य में इस सर्विस के अंतर्गत बाकी शहरों और कस्बों को जोड़ने की प्लानिंग की है।
यह पार्टनरशिप एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह ग्राहकों को 49 रुपये के मामूली सुविधा शुल्क पर सिर्फ 10 मिनट में उनके घर पर सिम कार्ड प्राप्त करने की सुविधा देती है। सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, कंज्यूमर बेस्ड केवाईसी सर्टिफिकेशन के माध्यम से एक सिंपल एक्टिवेशन प्रोसेस द्वारा नंबर को चालू कर सकते हैं। कंज्यूमर्स के पास पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों योजनाओं में से चुनने या एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट करने के लिए एमएनपी ट्रिगर करने का ऑप्शन होगा। प्रोसेस को सुव्यवस्थित करने के लिए, कस्टमर ऑनलाइन लिंक पर जाकर सिंपल एक्टिवेशन एक्सपीरियंस के लिए एक्टिवेशन वीडियो भी देख सकते हैं।
इसके अलावा, ऐसे सभी एक्टिवेशन के लिए, एयरटेल ग्राहकों के पास एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से हेल्प सेंटर तक पहुँचने का ऑप्शन है, यदि उन्हें किसी भी तरह की हेल्प की आवश्यकता हो। नए ग्राहक किसी प्रकार की हेल्प की आवश्यकता होने पर 9810012345 नम्बर पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, कंज्यूमर्स के लिए 15 दिनों के अंदर सिम को एक्टिवेट करना जरूरी होगा, ताकि एक सिंपल और परेशानी मुक्त ट्रांज़िशन सुनिश्चित हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
भारती एयरटेल के कनेक्टेड होम्स के सीईओ और मार्केटिंग निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि एयरटेल में हमारे हर काम का टारगेट ग्राहकों के जीवन को सरल बनाना है। आज हम 16 शहरों में ग्राहकों के घरों में 10 मिनट की सिम कार्ड डिलीवरी के लिए ब्लिंकिट के साथ पार्टनरशिप करके रोमांचित हैं। आने वाले समय में हम इस पार्टनरशिप को दूसरे शहरों में भी एक्सपांड करने की योजना बना रहे हैं।
ब्लिंकिट के संस्थापक और सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा है कि कस्टमर्स का समय और परेशानी बचाने के लिए, हमने एयरटेल के साथ मिलकर चुनिंदा शहरों में ग्राहकों को सीधे सिम कार्ड डिलीवर करने के लिए पार्टनरशिप की है, जिसकी डिलीवरी सिर्फ़ 10 मिनट में होगी। ब्लिंकिट डिलीवरी का काम देखेगी, जबकि एयरटेल ग्राहकों के लिए सेल्फ़-केवाईसी पूरा करने, अपना सिम एक्टिवेट करने और प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान में से चुनना आसान बनाने का काम करेगी। ग्राहक अपनी सुविधानुसार नंबर पोर्टेबिलिटी का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस लॉन्च के शुरूआती फेज में, सिम डिलीवरी सर्विस 16 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी, जिनमें मुंबई, दिल्ली, गुरूग्राम, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, बेंगलुरु, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे महानगर शामिल हैं।
