Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश के 2.16 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, त्योहारी सीजन से पहले शुरू हुई भर्तियां

Festival Season Job: त्योहारी सीजन की कुल भर्तियों में ई-कॉमर्स और रिटेल सेक्टर का सबसे ज्यादा 35-40 फीसदी का योगदान रहने वाला है। लॉजिस्टिक एवं सप्लाई चेन में 30-35 प्रतिशत रोजगार बढ़ने का अनुमान है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 17, 2025 | 09:29 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jobs In Festival Season: भारत में अब त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इस दौरान वस्तुओं और अलग-अलग उत्पादों की खपत अधिक होती है। आगामी त्योहारों को देखते हुए कंपनियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारी सीजन में लगभग 2.16 लाख से अधिक लोगों को अस्थायी रोजगार मिलने की संभावना है। रोजगार में यह वार्षिक आधार पर 15-20 प्रतिशत का इजाफा है। वर्कफोर्स सॉल्यूशंस फर्म एडेको इंडिया (Adecco india) ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारी सीजन में रिटेल सेक्टर, ई-कॉमर्स, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विस, लाजिस्टिक, हॉस्पिटैलिटी, यात्रा और एफएमसीजी क्षेत्रों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। त्योहारी समय में बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए इन सेक्टर की कंपनियां बड़ी संख्या में लोगों की भर्तियां करेंगी, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की संभावना

एडेको इंडिया के डायरेक्टर एवं जनरल स्टाफिंग के हेड दीपेश गुप्ता ने त्योहारी सीजन में बड़े स्तर पर मांग बढ़ने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण इलाकों में मांग को बढ़ावा देने वाले अनुकूल मानसून, कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार, चुनाव के बाद आर्थिक आशावाद और आक्रमक त्योहारी विज्ञापनों के कारण 2024 के मुकाबले इस साल का त्योहारी सीजन मांग एवं बिक्री के लिहाज से सभी सेक्टरों के लिए काफी अच्छा रहने वाल है।

सम्बंधित ख़बरें

विदेशी निवेशकों ने फिर जताया भारत पर भरोसा! 3 महीने बाद ₹8100 करोड़ की बंपर एंट्री; जानिए क्या है वजह

Stock Market Outlook: कमाई का मौका या बड़ा खतरा? अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, सरकारी कर्मचारियों से वेतन बढ़ोतरी पर मांगे सुझाव

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का सोने-चांदी का रेट

बीते साल के मुकाबले 19% बढ़ा रोजगार

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबकि, रक्षाबंधन, दशहरा एवं दिवाली जैसे आगामी त्योहारों और शादियों के सीजन में बिक्री में तेजी आने की उम्मीद से लोगों को मिलने वाले रोजगार की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और पुणे जैसे महानगरों में त्योहारी भर्तियों की मांग सबसे अधिक है। इन शहरों में बीते साल के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक रोजगार उपलब्ध हैं।

  • नागपुर, जयपुर, भुवनेश्वर, मैसूरू, लखनऊ और वाराणसी जैसे टियर-2 शहरों के मांग में 42 प्रतिशत का इजाफा देखी जा रही है। इन आंकड़ों से पता चल रहा है कि त्योहारी रोजगार का सिलसिला व्यापक रूप ले चुका है।
  • लचीले और कम समय के भूमिकाओं के लिए बढ़ती प्राथमिकता के कारण इस साल की मौसमी भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी में 23 फीसदी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
  • नई भर्तियों के दौरान मिलने वाले वेतन में महानगरों में 12-15 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है वहीं, उभरते शहरों में वेतन 18-22 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है।

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द होगी पूरी, ट्रंप ने दिया ये बड़ा संकेत

ई-कॉमर्स सेक्टर में सबसे ज्यादा रोजगार

त्योहारी सीजन की कुल भर्तियों में ई-कॉमर्स और रिटेल सेक्टर का सबसे ज्यादा 35-40 फीसदी का योगदान रहने वाला है। लॉजिस्टिक एवं सप्लाई चेन में 30-35 प्रतिशत रोजगार बढ़ने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां नौकरी देने के समय भाषाओं में दक्षता, ग्राहक-व्यवहार कौशल और डिजिटल दक्षता को प्राथमिकता दे रही हैं। खासकर इन-स्टोर बिक्री, क्रेडिट कार्ड प्रचार और डिलीवरी पूर्ति जैसी भूमिकाओं के लिए ये बेहद जरूरी रूप से देखे जा रहे हैं।

Adecco indias report claims 2 16 lakh people will get employment during festive season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2025 | 09:29 AM

Topics:  

  • Business News
  • festival season
  • Today Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.