-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Adani Skills And Education Launches Karma Shiksha Know About Selection Process
पढ़ाई के साथ नौकरी की गारंटी! अडानी ग्रुप ने शुरू की यह खास प्रोग्राम; जानें सेलेक्शन की प्रक्रिया
- Written By: मनोज आर्या
Adani Group: अडानी ग्रुप की स्किल डेवलपमेंट ऑर्म अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत कर्म शिक्षा, कार्य-अध्ययन डिप्लोमा कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की।

गौतम अडानी, (चेयरमैन, अडानी ग्रुप)
Adani Group: देश के मशहूर कारोबारी समूह अडानी ग्रुप की कौशल विकास इकाई अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन ने शुक्रवार को वर्क-स्टडी डिप्लोमा प्रोग्राम “कर्म शिक्षा” शुरू किया। इस प्रोग्राम को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) के तहत चलाया जाएगा। कर्म शिक्षा को कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण छात्रों (सभी स्ट्रीम) के साथ-साथ पूरे भारत के आईटीआई स्नातकों को उद्योग-एकीकृत और नौकरी के लिए तैयार शिक्षा प्रदान करके सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा कि कर्म शिक्षा के साथ, हम उन्हें न केवल शिक्षा प्रदान करने के लिए, बल्कि व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के लिए एक परिवर्तनकारी कदम उठा रहे हैं जो अवसरों के रास्ते को खोलेगा। उन्होंने काह कि यह पहल हमारी सोच “हम करके दिखाते हैं” को मूर्त रूप देती है जिसमें इरादे को कार्य में बदलना, विजन को वास्तविकता में बदलना और एक नई पीढ़ी को विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाना शामिल हैं।
राष्ट्रीय योग्यता के आधार पर छात्रों का होगा चयन
बंदरगाह प्रबंधन और रसद प्रबंधन में दो वर्षीय वर्क-स्टडी डिप्लोमा उद्योग-एकीकृत शिक्षा के माध्यम से बहु-क्षेत्रीय अनुभव प्रदान करता है। यह अडानी समूह के प्रमुख क्षेत्रों बंदरगाह, बिजली, सौर ऊर्जा निर्माण, हरित ऊर्जा और रसद में कक्षा-आधारित शिक्षा को व्यावहारिक उद्योग अनुभव के साथ भी जोड़ता है। इस कार्यक्रम के लिए छात्रों का चयन पूरे भारत से राष्ट्रीय स्तर की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इस प्रोग्राम में छात्रों के समर्थन करने के लिए एक आकर्षक वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
कर्म शिक्षा में छात्रों को सीखने के साथ कमाने मॉडल का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा के दौरान वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित होगी। यह डिप्लोमा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है और रोजगार के साथ-साथ उच्च अध्ययन के लिए सीधे रास्ते प्रदान करता है, जिससे छात्रों को स्थायी, दीर्घकालिक करियर बनाने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें: भारत को कोई रोक नहीं सकता, हमें कॉपी करने की जरूरत नहीं; AGM में बोले मुकेश अंबानी
स्किल-टू-एम्प्लॉय पर फोकस
अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के सीईओ रॉबिन भौमिक ने कहा कि कर्म शिक्षा एक डिप्लोमा से कहीं बढ़कर है। यह अवसरों का द्वार है। स्किल-2-एम्प्लॉय को अपना मार्गदर्शक ढांचा बनाकर, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक कौशल रोजगार की ओर ले जाए और प्रत्येक शिक्षार्थी भारत की विकास गाथा में योगदानकर्ता बने। शैक्षणिक गतिविधियों को कार्यस्थल पर सीखने के साथ एकीकृत करके, हम भविष्य के लिए तैयार भारत के लिए उद्योग-तैयार पेशेवरों की एक मजबूत श्रृंखला तैयार कर रहे हैं।
Adani skills and education launches karma shiksha know about selection process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














