Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समंदर में काम करेगा अडानी का डिफेंस सिस्टम! इस कंपनी के साथ हुई बड़ी साझेदारी

देश की सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप में से एक अडानी ग्रुप्स ने भारतीय नौसेना की रक्षा के लिए एक आवश्यक कदम उठाया है। कंपनी ने डिफेंस सेक्टर को मजबूत करने के लिए स्पार्टन के साथ बिजनेस डील साइन कर ली हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: May 20, 2025 | 01:14 PM

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदाबाद : भारत के डिफेंस और एयरोस्पेस इंडस्ट्री में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस एक बहुत बड़ा नाम है। खबर आ रही है कि इस कंपनी ने डेलीऑन स्प्रिंग्स एलएलसी यानी स्पार्टन के साथ एक डील की है।

स्पार्टन एल्बिट सिस्टम्स ग्रुप की कंपनी है और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम्स बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली लीडिंग कंपनी है। ये पार्टनरशिप इंडियन और ग्लोबल मार्केट्स के लिए जटिल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और एडवांस एएसडब्ल्यू सोल्यूशन की असेंबली को भारत में ही करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस पार्टनरशिप के साथ, अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस भारत की पहली प्राइवेट कंपनी बन गई है जो स्वदेशी सोनोबॉय सोल्यूशन प्रदान करती है। यह कदम देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पार्टनरशिप में स्पार्टन की एडवांस एंटी-सबमरीन वॉरफेयर यानी एएसडब्ल्यू टेक्नोलॉजी और अडानी डिफेंस की भारतीय नौसेना के लिए विकास, निर्माण और मैंनेटेंस की विशेषज्ञता को मिलाया जाएगा।

सोनोबॉय ऐसी अहम टेक्नोलॉजी है, जो समुद्र के नीचे की जानकारी बढ़ाने में मदद करती है। ये वॉरशिप और अन्य पानी के नीचे छिपे खतरों का पता लगाने, उनकी स्थिति जानने और उन पर नजर रखने के लिए एक प्रभावी साधन हैं। ये एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और अन्य नेवी मिशन में अहम भूमिका निभाते हैं और नौसेना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ नेवल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स की रक्षा में भी मदद करते हैं।

कई दशकों से भारत इस महत्वपूर्ण नेवल टेक्नोलॉजी को विदेशी बाजारों से इंपोर्ट करता रहा है, जिससे देश की विदेशी कंपनियों यानी ओईएम पर निर्भरता बढ़ती रही है। अब आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया मुहिम के अंतर्गत, स्पार्टन और भारतीय नौसेना के बीच पहले से चले आ रहे सहयोग से अडानी डिफेंस को इसके लिए सक्षम बनाया गया है कि वह इन समाधानों को पूरी तरह भारत में ही तैयार कर सके, जो भारत में निर्मित, भारत के लिए हो। इससे न केवल विदेशी निर्भरता कम होगी, बल्कि देश में रक्षा तकनीक का विकास और निर्माण भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।

अडानी एंटरप्राइजेज के वाइस प्रेसिडेंट जीत अडानी ने कहा है कि तेज़ी से बदलते समुद्री माहौल में भारत की अंडरसी वॉरफेयर कैपेसिटी को मजबूत करना केवल एक स्ट्रेटिजिकली प्रायोरिटी नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए एक अनिवार्यता है। भारतीय नौसेना को ऐसे एकीकृत और मिशन-रेडी आईएसआर और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर यानी एएसडब्ल्यू सिस्टम्स की जरूरत है, जिनमें सोनोबॉय जैसे जरूरी डिवाइस शामिल हों, जो स्वदेश में विकसित हों, तेजी से तैनात किए जा सकें और ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धी हों।

स्पार्टन के साथ इस पार्टनरशिप के माध्यम से, अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस भारत की पहली प्राइवेट कंपनी बन गई है जो स्वदेशी सोनोबॉय का सोल्यूशन प्रदान करती है। यह साझेदारी हमें उन्नत तकनीकों तक पहुंच दिलाने के साथ-साथ एक भविष्य-तैयार और आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली बनाने में मदद करेगी। यह पहल हमारे समूह की उस सोच को दर्शाती है जिसमें हम भारत की सेनाओं को ऐसी विश्वस्तरीय क्षमताएं देना चाहते हैं, जो भारत में डिज़ाइन की गई हों, भारत में विकसित और भारत में ही निर्मित हों, भारत के लिए और विश्व के लिए।”

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा है कि कई दशकों से भारत ऐसी महत्वपूर्ण तकनीकों के लिए इंपोर्ट पर निर्भर रहा है। यह साझेदारी, जो विश्वस्तरीय सोनोबॉय तकनीक को भारत में लाने और इसे देश की रक्षा प्रणाली में जोड़ने का कार्य कर रही है, आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताएं विकसित करना न केवल आवश्यक है, बल्कि भारत की रक्षा ताकत को मजबूत करने के लिए भी बेहद अहम है।

भारत अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर उद्योग मंत्री का बयान, बोले- पहले फेज के जल्दी पूरा करने पर होगी चर्चा

डॉनेली बोहान, प्रेसिडेंट और सीईओ, स्पार्टन डेलीऑन स्प्रिंग्स एलएलसी ने कहा है कि समस्याओं के समाधान, एडवांस इंजीनियरिंग और अमेरिका की बेहतरीन समुद्री रक्षा तकनीकों के निर्माण में स्पार्टन की एक लंबी विरासत रही है। हमें अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के साथ साझेदारी कर गर्व हो रहा है, जिसके माध्यम से हम अपनी सिद्ध एंटी-सबमरीन वॉरफेयर यानी एएसडब्ल्यू तकनीकों को भारत में ला रहे हैं। यह साझेदारी हमें न केवल असेंबली को स्थानीय स्तर पर करने का अवसर देगी, बल्कि भारत में उच्च तकनीकी कौशल भी विकसित करेगी और भारतीय नौसेना की ज़रूरतों के अनुसार विश्वसनीय एएसडब्ल्यू समाधान प्रदान करने में मदद करेगी।

Adani defence aerospace and spartan anti submarine warfare solutions partnership

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 01:14 PM

Topics:  

  • Adani Group
  • Defence Sector
  • Indian Navy

सम्बंधित ख़बरें

1

चीन का चैन…पाकिस्तान की नींद हराम! भारत को मिला ‘महायुद्ध’ का महारथी, अग्नि-5 ने भरी सफल उड़ान

2

DRDO में करना चाहते हैं काम, इस यूनिवर्सिटी से लें ज्ञान, इतनी मिलेगी सैलरी

3

इस ‘आसमानी अफलातून’ ने उड़ाए थे 4 अमेरिकी फाइटर जेट, भारतीय वायुसेना से चंद दिनों बाद होगा रिटायर

4

अडानी ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री, असम सरकार ने दिए 3,000 बीघा जमीन; दावे में कितनी सच्चाई?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.