Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्टार्ट-अप इंडिया के 9 साल…कोविड काल में मिला ‘बूस्टर डोज’, 2016 से 24 के बीच जुटाए इतने अरब डॉलर

9 साल बाद इस पर नजर डालें तो भारत के स्टार्टअप परिदृश्य में बीते एक दशक में जबरदस्त बदलाव और प्रगति हुई है। स्टार्टअप इंडिया पहल, ऐंजल टैक्स हटाने और रिवर्स फ्लिपिंग नियमों को सरल बनाने जैसे सुधारों के कारण यह...

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 16, 2025 | 10:05 AM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: आज से ठीक 9 साल पहले यानी साल 2016 में केन्द्र की मोदी सरकार ने स्टार्ट-अप इंडिया की शुरुआत की थी। जिसके 9 साल पूरे हो चुके हैं। इन सालों में ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ कहां तक पहुंचा है? दुनिया में इसे कौन सा मुकाम हासिल हुआ है। इसने किस तरह से भारत की तस्वीर बदली है? चलिए जानते हैं।

साल 2016 में जब पीएम मोदी ने स्टार्ट-अप इंडिया की शुरुआत की थी तब लोग इसकी कामयाबी को लेकर आशंकित थे। लेकिन इसका नतीजा दिखा कोविड-19 के दौरान संकटकाल में। कोविड के चलते जब लोगों की नौकरियां जा रहीं थी तब स्टार्ट-अप इंडिया संकटमोचक की तरह उभरा। नौकरी गंवा चुके लोगों ने स्टार्टअप शुरू किया, कामयाबी हासिल की और रोजगार के अवसर भी खोले।

एक दशक में जबरदस्त बदलाव

9 साल बाद इस पर नजर डालें तो भारत के स्टार्टअप परिदृश्य में बीते एक दशक में जबरदस्त बदलाव और प्रगति हुई है। स्टार्टअप इंडिया पहल, ऐंजल टैक्स हटाने और रिवर्स फ्लिपिंग नियमों को सरल बनाने जैसे सुधारों के कारण यह क्षेत्र तेजी से उभरा है। आज भारत 1.59 लाख डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप और 110 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय स्टार्टअप्स पर बरसा पैसा! फंडिंग में 2.6 गुना का उछाल, एक हफ्ते में जुटाए ₹3,640 करोड़

Year Ender 2025: बेंगलुरु से बरसा सबसे अधिक पैसा, इन 10 नए स्टार्टअप्स ने अर्थव्यवस्था को किया मजबूत

SBI की ‘उड़ान’ योजना से स्टार्टअप्स को मिलेगी फंडिंग, पुणे में खुली स्पेशल ब्रांच

देहरादून में आज से पहला अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंडी सम्मेलन, 17 देशों से जुड़ेंगे 60 प्रवासी प्रतिनिधि, CM धामी करेंगे उद्घाटन

16 जनवरी 2016 को हुई थी शुरुआत

स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को हुई थी। इसके बाद नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। 2016 में फंड्स ऑफ फंड के तहत 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया और अटल इनोवेशन मिशन शुरू किया गया। 2024 में ऐंजल टैक्स हटाने और रिवर्स फ्लिपिंग नियमों में ढील ने इस क्षेत्र में और मजबूती लाई।

महिला उद्यमिता और रोजगार पर जोर

31 अक्टूबर 2024 तक, मान्यता प्राप्त 73,151 स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक है, जो महिला उद्यमिता के उदय को दर्शाता है। इसके साथ ही, 2016 से अब तक स्टार्टअप्स ने 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित की हैं। 2016 से 2024 के बीच भारतीय स्टार्टअप्स ने 155 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस दौरान ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए ओएनडीसी की शुरुआत और राष्ट्रीय डीप टेक स्टार्टअप नीति का मसौदा पेश किया गया।

अर्थजगत से जुड़ी अन्य सभी नवीनतम ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भविष्य की ओर दृष्टि

भारत में अब 36 में से 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी स्टार्टअप नीतियां हैं। 2028 तक अटल इनोवेशन मिशन को 2,750 करोड़ रुपये के बजट के साथ जारी रखा जाएगा। यह स्पष्ट है कि स्टार्टअप इंडिया पहल ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पहचान दिलाई है, और आने वाले समय में यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक बदलाव का नेतृत्व करेगा।

9 years of start up india got booster dose during covid period raised many billion dollars

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2025 | 10:05 AM

Topics:  

  • Start-Up India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.