8th Pay Commission: किस पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी, फिटमेंट फैक्टर कितना अहम; जानें सबकुछ
8th Pay Commission: सरकारी सूत्रों की माने तो नवंबर 2025 से 8वें वेतन आयोग के कामकाज की शुरुआत होगी। 1 जनवरी, 2026 से इसे लागू किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले सारी प्रक्रिया पूरी होनी जरूरी है।
- Written By: मनोज आर्या
आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो)
8th Pay Commission Salary Hike: केंद्र सरकार ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। करीब 10 महीनों के इंतेजार के बाद कैबिनेट ने नए वेतन आयोग के सदस्यों के गठन का अधिकारिक ऐलान कर दिया। इसके साथ ही टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस (ToR) को भी मंजूरी दे दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
हालांकि, किस पे-लेवल पर कितनी सैलरी बढ़ेगी और फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है, इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं। 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ने वाली सैलरी का लाभ 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?
सरकारी सूत्रों की माने तो नवंबर 2025 से 8वें वेतन आयोग के कामकाज की शुरुआत होगी। 1 जनवरी, 2026 से इसे लागू किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले सारी प्रक्रिया पूरी होनी जरूरी है। 7वां वेतन आयोग (7th CPC), 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था और इसका कार्यक्राल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इसके बाद से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो जाएंगी। हालांकि, आयोग की पूरी रिपोर्ट आने में 18 महीने का समय लग सकता है। लेकिन, इसे 1 जनवरी 2026 से ही लागू किया जाएगा। आमतौर पर भी हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। इस हिसाब से आठवां वेतन आोयग को जनवरी 2026 ले लागू किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर क्या होगा?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) सबसे अहम भूमिक निभाता है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में यह 2.57 था, जिससे मीनिमम सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अलग-अलग अनुमानों की चर्चा हैं- 1.92, 2.08 और 2.86। यह तय करेगा कि कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है तो न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो सकात है।
कैसे तय होती है बेसिक सैलरी?
फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला:
नई बेसिक सैलरी= मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर
8th पे कमिशन लागू होने के बाद अनुमानित सैलरी
| Pay Level | 7वां वेतन आयोग (Basic Pay) | 1.92 फिटमेंट फैक्टर | 2.08 फिटमेंट फैक्टर | 2.86 फिटमेंट फैक्टर |
|---|---|---|---|---|
| Level 1 | ₹18,000 | ₹34,560 | ₹37,440 | ₹51,480 |
| Level 2 | ₹19,900 | ₹38,208 | ₹41,392 | ₹56,914 |
| Level 3 | ₹21,700 | ₹41,664 | ₹45,136 | ₹62,062 |
| Level 4 | ₹25,500 | ₹48,960 | ₹53,040 | ₹72,930 |
| Level 5 | ₹29,200 | ₹56,064 | ₹60,736 | ₹83,512 |
| Level 6 | ₹35,400 | ₹67,968 | ₹73,632 | ₹1,01,244 |
| Level 7 | ₹44,900 | ₹86,208 | ₹93,392 | ₹1,28,414 |
| Level 8 | ₹47,600 | ₹91,392 | ₹99,008 | ₹1,36,136 |
| Level 9 | ₹53,100 | ₹1,01,952 | ₹1,10,448 | ₹1,51,866 |
| Level 10 | ₹56,100 | ₹1,07,712 | ₹1,16,688 | ₹1,60,446 |
8वें वेतन आयोग के बाद DA कितनी होगी ?
हर नए वेतन आयोग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) को शुरुआत में रीसेट कर दिया जाता है। अभी 7वें वेतन आयोग में DA 53 प्रतिशत चल रहा है, इसमें अभी 3 फीसदी का इजाफा और होना है। इसके बाद जुलाई में भी एक बार और रिविजन होना है। लेकिन, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में इसे जीरो से रीसेट किया जाएगा और फिर रेगुलर अंतराल पर आगे बढ़ाया जाएगा।
