8वें वेतन आयोग से पहले बड़ी खुशखबरी! होली पर DA में बढ़ोतरी संभव, जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

DA Hike: श्रम ब्यूरो द्वारा जारी दिसंबर 2025 का AICPI-IW आंकड़ों के मुताबिक, 12 महीने का औसत बढ़कर ऐसा स्तर छू गया है कि DA करीब 60% निकलकर आ रहा है। अभी DA 58% है, यानी सीधे-सीधे 2% की बढ़त।
8th pay commission
आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% बढ़ोतरी की पूरी संभावना दिख रही है। इसकी वजह है श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किया गया दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा, जिसके आधार पर 12 महीने का औसत बढ़कर ऐसा स्तर छू गया है कि DA करीब 60% निकलकर आ रहा है।

अभी DA 58% है, यानी सीधे-सीधे 2% की बढ़त। हालांकि अंतिम मुहर सरकार के ऐलान के बाद ही लगेगी, जो परंपरा के मुताबिक मार्च 2026 (होली से पहले) हो सकता है। सरकार यह ऐलान कर कर्मचारियों को होली का तोहफा दे सकती है।

2% बढ़ोतरी क्यों मानी जा रही है

DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (औद्योगिक श्रमिक) यानी AICPI-IW के 12 महीने के औसत से होती है। दिसंबर 2025 में यह इंडेक्स 148.2 रहा और 12 महीने का औसत 145.54 निकला। जब इसे तय फॉर्मूले और बेस ईयर फैक्टर (2.88) से जोड़ा गया, तो DA करीब 60.33% आया। चूंकि सरकार DA हमेशा राउंड फिगर में घोषित करती है, इसलिए इसे 60% माना जा रहा है। इससे पहले जून 2025 के डेटा के आधार पर सरकार ने अक्टूबर 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया था।

7वें वेतन आयोग के बाद भी DA क्यों मिलेगा

हालांकि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुकी है, लेकिन जब तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं हो जातीं, तब तक कर्मचारियों और पेंशनर्स को 7वें वेतन आयोग के बेसिक पे पर ही DA मिलता रहेगा। यानी DA बढ़ना जारी रहेगा और इसका फायदा सीधे सैलरी और पेंशन में दिखेगा। यही वजह है कि जनवरी 2026 का DA हाइक भी कर्मचारियों के लिए अहम माना जा रहा है।

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर

अगर DA 58% से बढ़कर 60% होता है, तो सैलरी में सीधा फायदा होगा। उदाहरण के तौर पर, ₹20,000 बेसिक सैलरी वालों की मासिक कमाई करीब ₹400 बढ़ेगी। ₹50,000 बेसिक पर यह बढ़ोतरी ₹1,000 प्रति माह, और ₹1 लाख बेसिक वालों के लिए करीब ₹2,000 महीना ज्यादा मिलेगा। यानी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी, उतना ज्यादा फायदा। कुल मिलाकर, अगर सरकार 2% DA हाइक का ऐलान करती है, तो यह महंगाई के दौर में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सीधी राहत साबित होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com