8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों का क्या? जानें एरियर और पेंशन का हिसाब

8th Pay Commission: क्या आठवां वेतन आयोग लागू होने से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एरियर और पेंशन का फायदा मिलेगा। जानें सरकार के फैसले का इंतजार क्यों जरूरी है।
8th pay commission benefit for retired employess
आठवां वेतन आयोग(सोर्स- डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं।

  • 3 नवंबर 2025 को सरकार ने वेतन आयोग से जुड़ा टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी किया था।

  • आठवें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कुल 18 महीने का समय मिला है।

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को लंबे समय से आठवें वेतन आयोग लागू होने का इंतजार है। करीब एक साल पहले 3 नवंबर 2025 को केंद्र सरकार ने नए वेतन आयोग से जुड़ा टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किया था। पिछले एक सालों में वेतन आयोग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों और उनके संगठनों के साथ बैठकें कर उनके सुझाव और डिमांड को समझा है।

आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय मिला था, जो अब 12 महीने पूरे हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार 1 जनवरी, 2026 से आठवें वेतन आयोग को लागू कर सकती है।

रिटायर होने वाले कर्मचारियों की टेंशन

कर्मचारी अब आठवें वेतन आयोग की फाइनल रिपोर्ट की राह देख रहे हैं। सबसे ज्यादा टेंशन उन कर्मचारियों में है जो रिटायर होने वाले हैं या हाल ही में रिटायर हुए हैं। उनके मन में एक ही सवाल है कि क्या नया वेतन आयोग लागू होने से पहले रिटायर होने पर उन्हें बढ़े हुए पैसे और एरियर का लाभ मिलेगा या नुकसान झेलना पड़ेगा।

संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

रिटायर्ड कर्मचारियों का संगठन, रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन (REWA) ने सितंबर 2026 में पीएम मोदी को एक पत्र लिखी थी। इस पत्र के जरिए संगठन ने प्रधानमंत्री से मांग की थी कि आठवें वेतन आयोग का लाभ उन्हें भी मिलना चाहिए।

8th pay commission benefit for retired employess
8th Pay Commission: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8वें वेतन आयोग में मिल सकता है ₹18 लाख तक का एरियर; किसे फायदा

संगठन की ओर से यह भी मांग किया गया कि आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में सुधार किया जाए। इसमें यह लिखा जाए कि 1 जनवरी 2026 से पहले जो लोग रिटायर हुए उन्हें पेशनर्स और फैमिली पेंशनर्स पेंशन रिवीजन के दायरे में शामिल किया जाए।

रिटारयर कर्मचारियों को मिलेगा एरियर का लाभ?

आठवें वेतन आयोग के लागू होने से पहले यदि कोई कर्मचारी रिटायर हो जाता है, तो उसे एरियर का लाभ मिलेगा या नहीं, यह पूरी तरह सरकार के एक फैसले पर निर्भर है। फैसला यह है कि नया वेतनमान किस तारीख से माना जाएगा। उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर कोई कर्मचारी साल 2027 में रिटायर होता है और बाद में सरकार यह घोषणा करती है कि नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

इस केस में 1 जनवरी 2026 से लेकर कर्मचारी के सर्विस की आखिरी दिन तक का जो भी एरियर बनेगा, वह उसका लाभ ले सकता है। हालांकि, इसके लिए सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार करना होगा।

8th pay commission benefit for retired employess
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी! 5वें वेतन आयोग वालों का DA 497% और 6ठे वालों का 269% पहुंचा

आठवें वेतन आयोग में क्या-क्या बदलेगा?

आठवें वेतन आयोग में केवल वेतन ही नहीं, बल्कि पेंशन के नियमों में भी संशोधन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर इसको लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है। यदि सरकार सिफारिशों को मान लेती है और पेंशनभोगियों की पेंशन में बदलाव करती है तो पहले रिटायर हो चुके कर्मचारियों के मासिक पेंशन में बढ़ोतरी हो सकता है। ऐसे में जो लोग पहले रिटायर हो चुके हैं, वे भी इस फायदे के हकदार हो सकते हैं।