राहुल गांधी को Kiss करना पड़ा महंगा, सिक्योरिटी ने जड़ दिया थप्पड़, पल भर में वीडियो हुआ वायरल
Rahul Gandhi In Patna: राहुल गांधी की बाइक रैली के दौरान एक हास्यपद हादसा हो गया। देखते ही देखते इस रैली का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि यह पूरी घटना सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ी चूक मानी जा रही है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
बाइक रैली में युवक ने राहुल गांधी को किया किस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
RAHUL GANDHI BIKE RALLY : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में लगातार चुनावी दौरे पर हैं। ऐसे में बीते दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, पूर्णिया में आयोजित बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी को अचानक एक युवक ने किस कर लिया।
जिसके तुरंत बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी वाले ने भागकर युवक को पकड़ा और एक थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पूर्णिया में घटी घटना
यह घटना बीते रविवार को पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घटी है। बाइक रैली में शामिल होने के मकसद से राहुल गांधी बुलेट पर सवार थे और उनके पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
‘राघव चड्ढा गद्दार है…’, सांसद के मुबंई वाले घर के बाहर भारी हंगामा; सड़क पर बैठे AAP कार्यकर्ता
तभी अचानक से एक शख्स राहुल गांधी की बाइक के पास आ गया और उनको किस करने लगा। जैसे ही सिक्योरिटी वाले की नजर उस युवक पर पड़ी, उन्होंने युवक को पकड़ा और एक थप्पड़ जड़ दिया। पूरी घटना के होते ही युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
RG ko kiss kr liya ek ladke ne security wale ne thappad de diya😂 pic.twitter.com/Kmm2JUIsBQ — Parinda🕊 (@Parthian_1) August 24, 2025
राहुल गांधी के बदले अंदाज को देख सभी हैरान
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जमकर भाग ले रहे हैं। इस यात्रा में राहुल गांधी का बिल्कुल अलग रंग देखने को मिल रहा है। पुर्णिया में जब कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को बाइक चलाते देखा तो वे भी जोश से भर उठे। साथ ही राहुल गांधी के बदले अंदाज ने उन्हें चौंका भी दिया।
यह भी पढ़ें: मोदी के खास सांसद का अनोखा ज्ञान! बोले- पवनसुत हनुमान थे पहले अंतरिक्ष यात्री, VIDEO से बढ़ा बवाल
भाजपा बिहार में वोट चुराने की ताक में- राहुल गांधी
बिहार के अलग-अलग जिले, इलाके में जा-जाकर राहुल गांधी यहां की आम जनता को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका सीधा भाजपा पर यह आरोप है कि बीजेपी वोट चुराने की पुरजोर कोशिश कर रही है।
कांग्रेस सासंद ने पूरे मामले में कहा कि, केंद्र में सत्ता में आने के बाद से बीजेपी ने गरीब तबकों के लिए अवसरों के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं और अब वह बिहार में ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश में लगातार लगी है।
