-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Women Reservation To Free Electricity 10 Big Decisions Of Cm Nitish Kumar
महिला आरक्षण से फ्री बिजली तक… 17 दिन में सीएम नीतीश के 10 बड़े फैसले
- Written By: Saurabh Pal
Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार धड़ाधड़ जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। पिछले 17 दिनों में बिहार सरकार ने 10 बड़े फैसले लिये हैं। जानें कौन सी योजना आपके काम की।

सीएम नीतीश कुमार (फोटो- नीतीश कुमार एक्स हैंडल)
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेशवासियों के लिए खजाना खोल दिया है।गुरुवार को उन्होंने फ्री बिजली को देने का ऐलान किया था। सीएम की ये घोषणा 1 करोड़ 67 लाख लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। नीतीश कुमार ने बीते 17 दिनों में जन कल्याण से जुड़े 10 अहम फैसले लिए हैं। इनमें युवा, बुजुर्ग, कलाकार, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है।
नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक दिन में ही दो घोषणाएं कीं। एक फैसले में उन्होंने बिहार की जनता को 125 यूनिट तक फ्री बिजली का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।
‘कुटीर ज्योति योजना’ पर बड़ी घोषणा
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Crime: दरभंगा में इमामबाड़े के पास लाइट तोड़ने पर विवाद, SI को गोली लगने के बाद आरोपी की भीड़ ने की हत्या
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
इसी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘कुटीर ज्योति योजना’ पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा। कुटीर ज्योति योजना के तहत जो गरीब परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी।
शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 35% आरक्षण
इससे पहले, 16 जुलाई को बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर उठाया। मुख्यमंत्री नीतीश ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना और नियुक्ति के लिए जल्द टीआरई-4 की परीक्षा लेने को कहा। इन नियुक्तियों में भी 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
युवाओं को सरकारी नौकरी की गारंटी
13 जुलाई को बिहार सरकार ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार की ‘गारंटी’ दी। उन्होंने 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके लिए हाई लेवल कमेटी के गठन की घोषणा भी की गई। उन्होंने भविष्य में बिहार में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना करने का भी ऐलान किया।
वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन में इजाफा
इससे तीन दिन पहले यानी 10 जुलाई को नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान किया। तयशुदा राशि में बड़ा इजाफा किया। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है।
महिलाओं के लिए डोमिसाइल नीति
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बड़ा फैसला 9 जुलाई को लिया गया। सीएम ने कहा कि अब सभी सरकारी और संविदा नियुक्तियों में केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।
‘बिहार युवा आयोग’ का गठन
एक दिन पहले यानी 8 जुलाई को नीतीश कुमार ने ‘बिहार युवा आयोग’ का गठन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है, जो युवाओं को रोजगार, शिक्षा और नशामुक्ति जैसे मुद्दों पर नीति सुझाव देगा। आयोग में अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है।
ये भी पढ़ें-1 अगस्त से बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, CM नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान
कलाकारों एवं स्किल्ड युवाओं को मिलेंगे हर महीने पैसे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 जुलाई को कलाकारों को पेंशन के लिए कदम उठाए। बिहार के वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को 3000 रुपये मासिक पेंशन देने की योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
2 जुलाई को राज्य में नई ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा’ योजना का ऐलान किया गया। हाल ही में बिहार कैबिनेट ने इसको हरी झंडी दी थी। योजना के तहत युवाओं को कौशल विकास के लिए 4000 से 6000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एक लाख युवाओं को इंटर्नशिप का लाभ दिया जाएगा।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Women reservation to free electricity 10 big decisions of cm nitish kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 09:48 AMवर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
Jun 27, 2026 | 09:39 AMसंदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
Jun 27, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Jun 27, 2026 | 09:32 AMछात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Jun 27, 2026 | 09:30 AMThane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
Jun 27, 2026 | 09:30 AMगड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Jun 27, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














