Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nitish Kumar के बेटे RJD में होंगे शामिल? निशांत कुमार को लालू के लाल ने दिया ऑफर, JDU में खलबली!

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की बिहार की राजनीति में शामिल होने को लेकर बिहार में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 23, 2025 | 09:13 PM

नीतीश कुमार के बेटे RJD में होंगे शामिल? निशांत कुमार को लालू के लाल ने दिया ऑफर

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में कदम रखने की चर्चा तेज हो गई है, वहीं कुछ दिनों पहले पटना में पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया था। दरअसल, सीएम नीतीश और उनके बेटे निशांत के खिलाफ विरोधी कैंप ने पोस्टर लगाए हैं, जिसमें संदेश दिया गया था कि “राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा”। यह पोस्टर कांग्रेस नेता रवि गोल्डन कुमार द्वारा लगाए गए थे, जिसके बाद से बिहार में अटकलों का बाजार गर्म है।

एक ओऱ जहां नीतीश कुमार के बेटे निशांत की बिहार की राजनीति में शामिल होने को लेकर बिहार में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच अब लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने निशांत को आरजेडी जॉइन करने का ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को आरजेडी ज्वाइन कर लेना चाहिए।

क्या बोले निशांत?

जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपने पिता को चुनने की जनता से अपील की थी और कहा था कि वे 100 प्रतिशत फिट हैं। इसी बात को लेकर अब बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गई है। वहीं राजद के तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के बेटे को जवाब देते हुए कहा कि उनके पिता लालू यादव बिहार के सीएम से भी ज्यादा फिट हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?

RS चुनाव में लालू करेंगे ओवैसी का शिकार…RJD बनाएगी हिना शहाब को उम्मीदवार! करीबी ने बता दिया मास्टरप्लान

सियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’

वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाई धूम, पूर्व BCA अध्यक्ष ने की जमकर तारीफ…तो नीतीश कुमार ने कर दी 50 लाख की बारिश

नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी

इन सब के बीच खास बात यह कि जिनके बारे में चर्चा हो रही है, उन्होंने खुद खामोशी अख्तियार कर रखी है। जी हां, निशांत कुमार और खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे।

वैसे पार्टी के नेता आधिकारिक तौर पर निशांत के राजनीति में आने की अटकलें खारिज कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि निशांत कुमार राजनीतिक खबरों में इन दिनों दिलचस्पी लेने लगे हैं। वे सरकार और पार्टी संगठन के कामकाज के प्रचार प्रसार को लेकर चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी ले रहे हैं। एक नेता ने तो यहां तक दावा किया है कि सीएम नीतीश से मिलने जा रहे नेताओं से निशांत की मुलाकात हो रही है। जबकि पहले वे किसी से भी मिलने में झिझकते थे।

बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

तेजस्वी ने निशांत को बताया छोटा भाई

इधर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने निशांत को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि बिहार के नीतीश कुमार के बेटे निशांत अगर राजनीति में आते हैं, तो उन्हें खुशी होगी। साथ ही कहा कि इससे जनता दल (यूनाइटेड) को बचाया जा सकता है। उन्होंने इशारों-इशारों में ये भी कहा कि जेडीयू पर भाजपा का कब्जा हो चुका है।

Will nitish kumars son join rjd tej pratap yadav made an offer to nishant kumar bihar politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 09:13 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • JDU
  • Nishant Kumar
  • Nitish Kumar
  • RJD
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.