

पटना: बिहार में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 71वीं कंबाइन कॉम्पटीशन परीक्षा (प्री) के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट बीपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा (प्री) 30 अगस्त 2025 को होनी तय की गई है।
बीपीएससी की ओर से संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक, राजस्व, पंचायती राज, कल्याण और सहकारिता विभागों में उच्च पदों पर इसके तहत भर्ती की जानी है। बीपीएससी के अंतर्गत जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत 1250 पदों पर जल्द ही भर्ती की जानी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NEET PG परीक्षा स्थगित, 15 जून से होना था एग्जाम; नई तारीख का जल्द होगा ऐलान