-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Was Lalan Singh Had Broken Bjp Jdu Alliance Nitish Kumar Made A Big Revelation In Front Of Modi
ललन सिंह ने तुड़वा दिया था बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन? मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा खुलासा!
- Written By: अभिषेक सिंह
बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में गुरुवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही।

नीतीश कुमार, ललन सिंह व पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार के मधुबनी पहुंचे। उन्होंने यहां साढे़ 13 करोड़ की विकास परियोजनाओं सौगात सौंपी। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर राज्य के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। जहां जनता को संबोधित करते हुए नीतीश ने इशारों-इशारों में वह बात कह थी जो अब तक एक रहस्य की तरह थी।
दरअसल बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में गुरुवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही। अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि हमारी पार्टी ने बीच में गड़बड़ कर दी थी।
नीतीश ने बयां कर दिया सच!
उन्होंने जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की ओर इशारा किया। फिर उन्होंने कहा, “यहां बैठे हैं, इन्हीं से पूछिए। बाद में इनको लगा कि दिक्कत है, तब इन्होने कहा कि (आरजेडी-कांग्रेस) छोड़ दीजिए, हम उनके साथ कभी नहीं जा सकते।” इस दौरान सीएम ने महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सब गड़बड़ कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
लालू और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे गड़बड़ करते हैं, इसीलिए हम पहले भी उनके खिलाफ लड़े थे। 2005 में वे बहुत अच्छे से लड़े थे। ललन सिंह की ओर इशारा करते हुए नीतीश ने कहा कि उस समय ये हमारे साथ थे, पार्टी के अध्यक्ष थे और खूब लड़ाई लड़ी थी।
साथ हैं-साथ रहेंगे: नीतीश
नीतीश ने पहली बार किसी नेता पर खुले मंच से भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन टूटने का आरोप लगाया है। सीएम के संबोधन के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। पीएम की तारीफ करते हुए नीतीश ने कहा कि उन्होंने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। हम अभी साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।
क्या है पूरा माज़रा?
आपको बता दें कि नीतीश की पार्टी जदयू ने 2022 में भाजपा से नाता तोड़कर राजद के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई थी। उस समय नीतीश सीएम बने थे और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव थे। 2022 में सत्ता परिवर्तन के दौरान जदयू की कमान ललन सिंह के हाथों में थी। तब ललन सिंह के अलावा जदयू में बिजेंद्र यादव जैसे वरिष्ठ नेता भी समाजवादी एकता के नाम पर लालू यादव की पार्टी राजद और महागठबंधन के साथ जाने के हिमायती थे।
बिहार से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिसंबर 2023 में ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद नीतीश ने एक बार फिर पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली थी। ठीक एक महीने बाद जनवरी 2024 में जेडीयू ने आरजेडी से नाता तोड़ लिया और नीतीश एनडीए में वापस आ गए और बीजेपी के साथ सरकार बना ली।
Was lalan singh had broken bjp jdu alliance nitish kumar made a big revelation in front of modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे विकास कार्यों के आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














