Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वोटर अधिकार यात्रा का अखिरी दिन आज, समापन रैली में तेजस्वी, हेमंत, गहलोत, राऊत, सुले होंगे शामिल

Rahul Gandhi की अगुवाई में बिहार में 17 अगस्त से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा आज यानी 1 सितंबर को पटना में समाप्त हो रही है। इस समापन कार्यक्रम को पार्टी ने एक बड़े राजनीतिक आयोजन में बदल दिया है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 01, 2025 | 11:22 AM

आज पटना में जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Last Day of Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा का आखिरी दिन है। आज विपक्ष के कई बड़े नेता इसमें हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंच गए हैं। इसमें महागठबंधन और इंडिया गठबंधन के लगभग सभी दिग्गज नेता शामिल होने जा रहे हैं।

समापन समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान को पूरी तरह से तैयार किया गया था, जहां राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, सुप्रिया सुले, अशोक गहलोत, संजय राउत और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता मौजूद हैं। कांग्रेस ने इस आयोजन को जन क्रांति का रूप दिया और दावा किया कि इसने बिहार में लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर नई चेतना जगाई है।

‘गांधी से अंबेडकर’ तक की पदयात्रा

समापन के मौके पर राहुल गांधी ने पटना में एक प्रतीकात्मक पदयात्रा की अगुवाई की, जो गांधी मैदान से शुरू होकर पटना हाईकोर्ट के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक गई। इस चार किलोमीटर की यात्रा का नाम रखा गया “गांधी से अंबेडकर तक”, जिसका उद्देश्य था गांधी जी के विचारों से लेकर अंबेडकर के संवैधानिक अधिकारों तक की लड़ाई को दर्शाना।

कौन-कौन शामिल हुआ

इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी का जोरदार समर्थन किया। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिवसेना के नेता संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले भी मंच पर नजर आए। माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने भी जनसभा को संबोधित किया और कहा कि यह सिर्फ यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत है।

यात्रा का उद्देश्य

कांग्रेस के अनुसार वोटर अधिकार यात्रा का मुख्य मकसद था-

  • मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाने की घटनाओं को उजागर करना
  • चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाना
  • वोट चोरी के आरोपों को राष्ट्रीय मंच पर उठाना
  • नागरिकों को उनके मतदान अधिकारों के प्रति जागरूक करना

राहुल गांधी और कांग्रेस ने यह आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा की जा रही प्रक्रिया के कारण लाखों वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी, जिसके बाद 65 लाख नामों की एक प्राथमिक लिस्ट जारी करने का आदेश दिया गया है।

यात्रा ने तय किया 1300 KM का दायरा

इस 15 दिनी अभियान ने 1300 किलोमीटर से ज्यादा का रास्ता तय किया और बिहार के 25 से अधिक जिलों को कवर किया। इनमें सासाराम, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, नवादा, औरंगाबाद जैसे जिले शामिल थे। यात्रा के दौरान जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, और नागरिक संवाद किए गए। लखीसराय और औरंगाबाद में धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।

दो भाई, वोट चोरों की तबाही!

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होकर, तेजस्वी, मुझे और INDIA गठबंधन के सभी नेताओं को अपना समर्थन देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद @yadavakhilesh जी। pic.twitter.com/re7C1Vbkzs

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 30, 2025


पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पटना में सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल टीम, पुलिस गश्त जैसी व्यवस्थाएं थीं। हालांकि, नवादा और शेखपुरा में दो जगहों पर पुलिसकर्मियों के घायल होने की घटनाएं सामने आईं, जिससे यात्रा के कुछ हिस्सों में हल्का तनाव भी रहा।

यह भी पढ़ें: SCO समिट में पाक की घनघोर बेइज्जती, ठहाके लगाते पुतिन संग निकले मोदी; कोने खड़े ताकते रह गए शहबाज

कांग्रेस ने यात्रा को लेकर किया ये दावा

कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए शुरू की गई जन जागरूकता की मुहिम है। पार्टी ने कहा कि बिहार की जनता ने इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और यह आने वाले समय में विपक्ष की एकजुटता का प्रतीक बनेगी। अब इस यात्रा के समापन के बाद राहुल गांधी ने संकेत दिए कि यह यात्रा अब अन्य राज्यों में भी अपने नए रूप में आगे बढ़ेगी। पार्टी का इरादा मतदाता अधिकारों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर एक चुनावी एजेंडे के रूप में पेश करने का है। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता को उनका हक दिलाने के लिए वे पूरी ताकत से साथ खड़े रहेंगे।

 

Today is last day of voter rights yatra tejashwi hemant gehlot raut sule will participate in closing rally in patna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 11:19 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर सम्राट चौधरी का हमला, बोले- ये गाली-गलौज यात्रा है

2

केवल घुसपैठियों को खुश रखने के लिए ‘वोटर अधिकार यात्रा’, केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर वार

3

Vote Adhikar Yatra : PM मोदी को बच्चा-बच्चा कह रहा वोट चोर, हम कैसे ना कहें- राहुल गांधी

4

’89 लाख शिकायतों की अनदेखी’, कांग्रेस की बिहार में फिर से SIR कराने की मांग; खेड़ा का बड़ा आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.