Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश में चल रहा अघोषित आपातकाल, स्थिति वाकई बहुत बुरी- पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव

Former Chief Minister Lalu Prasad Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आज प्रदेश में होने वाली वोटर यात्रा रैली में शामिल हुए। उन्होंने देश के वर्तमान हालात की तुलना आपात काल से की है।

  • Written By: गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 17, 2025 | 12:17 PM

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lalu Prasad Yadav On Present Scenario Of India:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज से शुरू होने वाली वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू हुई। इस यात्रा के बारे में विस्तार से बात करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि राजद पार्टी लोगों के वोट के अधिकारों की रक्षा के लिए यह लड़ाई लड़ रही है। भाजपा और चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश को पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी।

देश की वर्तमान स्थिति आपातकाल से भी बदत्तर

पत्रकारों से बात करते हुए श्री प्रसाद ने यह दावा किया कि देश की वर्तमान स्थिति आपातकाल से भी बदतर है। देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है।

इस आपात स्थिति को दूर करने के मकसद से ही  वोटर अधिकार यात्रा शुरू की गई है। इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम नेता शामिल हो रहे हैं। हम ये लड़ाई लगातार लड़ेंगे और जीतेगें।

सम्बंधित ख़बरें

पटना में फिर छात्रा की संदिग्ध मौत: AIIMS के पास कोचिंग की चौथी मंजिल से गिरी, पप्पू यादव का बड़ा हमला

‘मुझे मरवाने की कोशिश हुई’, रिहाई के बाद पप्पू यादव का विस्फोटक बयान; बोले- साजिश करने वालों को छोड़ूंगा नहीं

दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम, रोमांचक मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को हराया

राहुल गांधी बड़े आंदोलन की तैयारी में! अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर किसान नेताओं से मुलाकात के क्या मायने?

लोकतंत्र और संविधान खतरे में, इसकी सुरक्षा जरूरी-तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बारे में कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, इसकी रक्षा के लिए यह यात्रा हो रही है। यह यात्रा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत को बचाने का दायित्व निभाने के लिए है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिए वोटिंग अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है।

बिहार लोकतंत्र की जननी है, यहां से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा और वोट की डकैती को रोका जाएगा। कुछ लोगों को जीवित होते हुए भी मतदाता सूची में मृत घोषित किया जा रहा है, जो वोटिंग अधिकारों पर हमला है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी सचिव ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर किया तीखा वार, कहा-जनता देगी करारा जबाव

बीजेपी की तानाशाही अब प्रदेश में नहीं चलेगी

तेजस्वी के अनुसार, “भाजपा की तानाशाही को बिहार की जनता समझ चुकी है और हमारी यात्रा को जनता का प्यार व समर्थन मिलेगा।”भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी लोग सवाल उठाने वालों को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।

चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता पर तेजस्वी ने कहा कि वार्ता के बाद जवाब दिया जाएगा। लेकिन, आयोग को सुप्रीम कोर्ट से पहले ही करारा जवाब मिल चुका है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे तानाशाही कर सकते हैं और किसी को भी जेल भेज सकते हैं, लेकिन जेल जाने से हम नहीं डरते हैं।

(एजेंसी इनपुट)

There undeclared emergency going country situation really very bad former chief minister lalu prasad yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 12:12 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Lalu Pradad Yadav
  • Rahul Gandhi
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.