बीजेपी सचिव ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर किया तीखा वार, कहा-जनता देगी करारा जबाव

BJP Secretary Rituraj Sinha Made Scathing Attack: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को बीजेपी सचिव ऋतुराज सिन्हा ने फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इसका करारा जबाव देगी।
rituraj sinha commented on voter rally yatra of rahul gandhi and tejaswi yadav
बीजेपी सचिव ऋतुराज सिन्हा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi & Tejashwi Yadav  Voter Yatra Rally: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बीजेपी सचिव ऋतुराज सिन्हा ने तीखा हमला किया है। उन्होंने इनदोनों की 'वोटर अधिकार यात्रा' को फर्जी बताया है।

यह यात्रा केवल और केवल बिहार की जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करेगी। इस यात्रा के माध्यम से बिहार की जनता को गुमराह करने की जबरदस्त कोशिश की जा रही है।

उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि विपक्ष नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार की जनता को मूर्ख ना समझें। अब बदलते समय के साथ यहां की जनता पूरी तरह से बदल चुकी है। वह जागरूक हो चुकी है। अब राज्य वासियों को मूर्ख बनाना इनके लिए इतना आसान न होगा।

सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शुरू करेंगे 'वोटर अधिकार यात्रा'

विपक्ष और राहुल गांधी का दावा है कि भाजपा चुनाव आयोग के सहारे बिहार में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। जैसा कि उन्होंने पहले महाराष्ट्र में भी किया। यही वजह है कि सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे।

ऋतुराज सिन्हा ने तंज कस विपक्षी दलों से पूछ डाला सवाल?

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर ऋतुराज सिन्हा ने तंज कसते हुए पूछा कि दोनों नेता बताएं कि यह यात्रा किसके मताधिकार की रक्षा के लिए है? उन्होंने आरोप लगाया कि क्या राहुल और तेजस्वी सात लाख नकली वोटर कार्ड, जो कथित तौर पर फर्जी मतदान के लिए इस्तेमाल होते हैं, या 22 लाख मृत व्यक्तियों के वोटर कार्ड्स जो अभी भी मतदाता सूची में हैं और जिसके दुरुपयोग की आशंका है, को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सिन्हा ने आगे 'वोटर अधिकार यात्रा' पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह यात्रा 30 से 35 लाख ऐसे वोटरों को बचाने के लिए है, जिन्होंने कथित तौर पर अस्थायी पते पर या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाया है।

जनता इंडी अलायंस के जाल में नहीं फंसने वाली

ऋतुराज का दावा है कि ये वोटर, जिनके माता-पिता का नाम 2003 से पहले की वोटर लिस्ट में नहीं था, पिछले 10-15 सालों में फर्जी दस्तावेजों के जरिए मतदाता सूची में शामिल हुए। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ऐसी अनियमितताओं को संरक्षण देने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महज वोट बैंक की राजनीति के लिए यात्रा निकाल रहे हैं, भ्रम का जाल बिछाना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता इंडी अलायंस के जाल में नहीं फंसने वाली है। इस बार जनता बिहार विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

(इनपुट एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com