बिहार में शिंदे मॉडल…नीतीश कुमार को बाजपा ने हाईजैक कर लिया, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बोला हमला
Tejashwi Yadav on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद अब विपक्षी दलों के निशाने पर बीजेपी आ गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि अब जेडीयू खत्म हो जाएगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तेजस्वी यादव (Image- Social Media)
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए हामी भरने के बाद विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आरजेडी नेता Tejashwi Yadav ने पटना में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि कोई ओबीसी या अति पिछड़ा वर्ग का नेता मुख्यमंत्री बने। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री को “हाईजैक” कर लिया है और यह फैसला जनभावनाओं के खिलाफ है। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म कर देती है। उनका दावा है कि आने वाले समय में जेडीयू का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है।
‘अब जेडीयू नहीं बचेगी’
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल के चुनाव में जो जीत मिली है, वह जनतंत्र की नहीं बल्कि धनतंत्र और मशीनतंत्र की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू अब ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के दौरान ही उन्होंने यह आशंका जताई थी कि भविष्य में जेडीयू कमजोर पड़ जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पूरी सहानुभूति नीतीश कुमार के साथ है। तेजस्वी के मुताबिक, शुरुआत से ही यह कहा जा रहा था कि चुनाव के बाद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देगी और अब वही हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- समर्थक भी पार्टी की कार्यशैली से शर्मिंदा महसूस कर रहे
अमरावती में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को डिटेन किया
तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
‘बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक कर लिया’
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष पहले से ही इस संभावना की बात करता रहा है कि चुनाव के बाद भाजपा उन्हें सीएम पद से हटाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के पक्ष में नहीं हैं।
तेजस्वी ने यह भी याद दिलाया कि जब 2024 में नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ गए थे, तब भी उन्होंने कहा था कि भाजपा अंततः जेडीयू को खत्म कर देगी। उनके अनुसार, अब स्थिति वही दिशा में जाती दिख रही है।
बिहार में ‘शिंदे मॉडल’
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में भी वही रणनीति अपना सकती है, जो उसने महाराष्ट्र में अपनाई थी, जब एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उनका कहना है कि जेडीयू के कुछ लोग भाजपा के संपर्क में हैं और बिहार की राजनीति में भी वैसा ही समीकरण बन सकता है।
निशांत की राजनीति में एंट्री पर क्या बोले तेजस्वी?
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें तो कई साल पहले ही सक्रिय राजनीति में आ जाना चाहिए था, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें- नीतीश के रहते नहीं गली दाल, अब पूरी होगी BJP की सालों पुरानी मुराद! बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री
तेजस्वी ने कहा कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी और चुनाव में उसे हराने की कोशिश करेगी।
