वोट की चोरी नहीं डकैती…सासाराम में बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- चूना नहीं रगड़ने देंगे
Bihar Voter Adhikar Yatra: सासाराम में मतदाता अधिकार यात्रा के मंच पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी और निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी और लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तेजस्वी यादव (Image- Social Media)
Tejashwi Yadav News: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “बड़े भाई” बताया। तेजस्वी यादव ने बिहार से इस यात्रा की शुरुआत के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये यात्रा वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है जो “छोट का राज” के लिए है यानी सत्ता की चोरी को रोकने के लिए। तेजस्वी ने भाजपा पर निर्वाचन आयोग के माध्यम से वोट चोरी का आरोप लगाया।
राजद नेता ने दावा किया कि जीवित लोगों को मृत घोषित करके उनके वोट काटे जा रहे हैं। अपनी विधानसभा राघोपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई लोगों के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए हैं। तेजस्वी यादव ने ने इसे “वोट की चोरी नहीं, डकैती” करार दिया।
वोटर अधिकारों की रक्षा का संकल्प
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां पर लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी कि वोटर सूची से नाम कटने से पेंशन और राशन जैसे अधिकार भी छिन सकते हैं। राहुल गांधी की मंच पर मौजूदगी के बीच तेजस्वी यादव ने गठबंधन नेताओं के साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ने का वादा किया।
सम्बंधित ख़बरें
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
सुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
बिहार सरकार को बताया “नकलची”
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए नकलची सरका बताया। तेजस्वी ने कहा कि राजद की घोषणाओं को सरकार ने लागू किया, लेकिन बिहार को उन्नत बनाने तथा महिलाओं को सहायता देने में वो नाकाम रही। तेजस्वी यादव ने इस दौरान वादा किया कि उनकी पार्टी जो कहती है, वो करती है और आगे भी करेगी।
लालू की मौजूदगी में जनता से अपील
तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू यादव ने डॉक्टरों की मनाही के बाद भी जनता के लिए सासाराम पहुंचकर मंच साझा किया। उन्होंने भाजपा को “चूना रगड़ने” की तुलना खैनी के साथ की तथा कहा कि बिहार का बच्चा-बच्चा “तीखी मिर्च” की तरह जवाब देगा। तेजस्वी यादव ने जनता से वोट चोरी करने वालों को सबक सिखाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- PM Modi ने दिल्ली को दी 11000 करोड़ की सौगात, अब चंद मिनटों में पूरा होगा दिल्ली से गुरुग्राम का सफर
बता दें कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। राहुल गांधी के आरोपों के बाद से ही देश में राजनीतिक माहौल गर्म है।
