Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फेक एनकाउंटर केस में सम्राट चौधरी मांगें माफी…भरत तिवारी मामले पर भड़के तेजस्वी यादव, जानें क्या कुछ कहा

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में तेजस्वी यादव ने इसे फर्जी करार देते हुए सीएम सम्राट चौधरी से माफी की मांग की। उन्होंने न्यायिक जांच और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 20, 2026 | 10:10 PM

तेजस्वी यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tejashwi Yadav Bharat Tiwari Encounter Case: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। शनिवार को राजद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बावजूद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कराना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में इससे पहले भी कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं और कुछ मामलों में जातीय आधार पर कार्रवाई किए जाने के आरोप लगे हैं। उन्होंने गायघाट और मधुबनी से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है और जनता न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार टेंडर माफिया रिशु श्री प्रकरण से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं

उन्होंने दावा किया कि यह मामला 20 से 25 हजार करोड़ रुपए के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है और इसमें प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की आशंका है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, आवास और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को उछालकर मूल प्रश्नों से जनता का ध्यान हटाया जा रहा है। तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध, शराब माफियाओं की सक्रियता और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है और संरक्षण की संस्कृति विकसित हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED

भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में आई दरार! कांग्रेस-RJD में खिंची तलवार, किसने क्या कहा?

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख घूमने के लिए देगी 20,000 रुपये; जानिए क्या है यह खास प्लान

पेपर लीक मामले पर क्या बोले तेजस्वी?

उन्होंने कोचिंग संस्थानों से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार को निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र से अनुशंसा करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस दौरान उन्होंने रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक के साथ शख्स गिरफ्तार, TMC ने बताया अभिषेक बनर्जी की हत्या की प्लानिंग

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को पर्याप्त परिवहन सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तेजस्वी यादव ने राज्य में गरीबों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महिलाओं से जुड़े वादों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के बुनियादी मुद्दों पर जवाब देना चाहिए और गरीबों, किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। -एजेंसी इनपुट के साथ

Tejashwi yadav on bharat bhushan tiwari encounter case demands apology from cm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 10:10 PM

Topics:  

  • Bhojpur
  • Samrat Chaudhary
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.