बिहार की जनता को गुमराह कर रहे तेजस्वी यादव, नित्यानंद राय ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar Election 2025: राजद नेता तेजस्वी यादव पर दो वोटर कार्ड रखने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी पर बिहार की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
nityanand rai on tejaswi yadav
नित्यानंद राय ने लगाया गंभीर आरोप , फोटो: सोशल मीडिया
Updated on

Nityanand Rai on Tejaswi Yadav: नित्यानंद राय ने कहा कि दो वोटर कार्ड रखना और इस बारे में झूठ बोलना गंभीर अपराध है। एक नागरिक के रूप में किसी का नाम केवल एक ही मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, लेकिन तेजस्वी यादव ने दो अलग-अलग स्थानों पर अपना नाम दर्ज कराकर अपनी पोल खोल दी है।

हाल ही में तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि उनका नाम वोटर्स लिस्ट में नहीं है। अब इस मामले में बहस छिड़ गई है। EC ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दे दी है।

तेजस्वी पर क्या बोले नित्यानंद राय

नित्यानंद राय ने कहा, "तेजस्वी यादव सरासर झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे थे। चुनाव आयोग ने सारे सबूत पेश कर दिए हैं, जिससे साफ हो गया है कि उनके दावे झूठे थे। हार के डर से वह अब बहाने बना रहे हैं। तेजस्वी यादव न केवल जनता को गुमराह कर रहे थे, बल्कि चुनाव आयोग पर भी गलत आरोप लगा रहे थे।" नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को इस तरह की हरकतों के बजाय निष्पक्ष तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन बिहार की जनता उनके इस धोखे को समझ चुकी है और उनका सफाया कर देगी। तेजस्वी यादव का यह कृत्य समाज में गलत संदेश फैलाने का काम कर रहा है। जनता सब देख रही है और सही समय आने पर वह इसका जवाब देगी।

चुनाव परिणाम से घबरा+ए हैं तेजस्वी: संजय कुमार झा

जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने तेजस्वी यादव के दावे का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में मौजूद है। तेजस्वी यादव को पहले से ही नवंबर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों का अंदाजा है इसीलिए वे इस तरह के दावे कर रहे हैं।

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि चुनाव के समय इस तरह के भ्रामक बयान देना गलत है और इससे जनता में भ्रम फैलता है। निर्वाचन आयोग ने भी तेजस्वी यादव के दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनका नाम बिहार की मसौदा मतदाता सूची में मौजूद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com