RJD में अब खत्म होगा लालू युग! तेजस्वी की होने जा रही ताजपोशी, जानिए कब होगा यह फैसला?
Tejashwi Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी जल्द ही अपने नेतृत्व ढांचे में अहम फैसला ले सकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तेजस्वी यादव और लालू यादव , (फाइल फोटो)
Bihar Politics: राजद के नेता तेजस्वी यादव के पटना वापस लौटने के बाद पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बीच, पार्टी ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिसमें कई लोगों को नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
कहा तो यहां तक जा रहा है कि बैठक में राजद के प्रमुख लालू यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। हालांकि पार्टी के नेता इसे लेकर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर सहमति बनाए जाने की संभावना है।
जदयू ने कसा तंज
इधर, राजद के ताबड़तोड़ बैठकों को लेकर जदयू ने तंज कसा है। जदयू नेता अभिषेक झा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने पर कहा कि विपक्ष के नेता अपनी भूमिका को नहीं समझते हैं। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।
सम्बंधित ख़बरें
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
बिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
अचानक बिगड़ी लालू यादव की तबीयत! पटना के IGIMS में भर्ती, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंचीं अस्पताल
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि होना तो यह चाहिए था कि वे सकारात्मक विपक्ष के रूप में सरकार की नीतियों में जो कमियां उन्हें दिखती, जनता की आवाज बनकर वे उसे बुलंद करते, लेकिन वे तो घूमने बाहर चले गए। उन्होंने इस दौरान यह भी दावा किया कि राजद के कई विधायक एनडीए के संपर्क में हैं।
यह भी पढ़ें- नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें रूट्स से लेकर किराया तक सब कुछ
उल्लेखनीय है कि शनिवार को तेजस्वी यादव ने राजद के विधायकों, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी, जबकि शुक्रवार को उन्होंने सांसदों के साथ मंत्रणा की थी। बता दें कि राजद नेता जल्द ही बिहार की यात्रा पर भी निकलने वाले हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
