Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल

Tejashwi Yadav On Samrat Cabinet: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार की मांग कर रहे युवाओं की आवाज दबा रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों ने रोजगार की मांग की, तो उन पर लाठियां बरसाई गईं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 08, 2026 | 09:41 PM

तेजस्वी यादव और निशांत कुमार, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tejashwi Yadav Attack On Samrat Cabinet: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्य कार्यालय में स्थित कर्पूरी सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नव विस्तारित मंत्रिमंडल में विकास की दृष्टि और सामाजिक संतुलन दोनों का अभाव है।

तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए ने पिछले छह महीनों में से लगभग आधा समय केवल सरकार गठन की प्रक्रिया में ही व्यतीत किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ छह महीनों में बिहार में दो मुख्यमंत्री और चार उपमुख्यमंत्री बदल चुके हैं। कल के मंत्रिमंडल विस्तार में न तो कोई दूरदृष्टि झलकती है और न ही विकासात्मक सोच।

निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी का तंज

आरजेडी नेता ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा और जदयू को वंशवादी राजनीति की आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्तियों को मंत्री कैसे नियुक्त किया जा सकता है, जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही जनता का जनादेश प्राप्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का ऐलान, निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री

9 सवर्ण, 6 ओबीसी और दलित-मुस्लिम का तड़का, नई सरकार में किसे कितनी जगह? देखें सम्राट कैबिनेट का जातीय समीकरण

छह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद के पोषक है इसका जीता-जागता उदाहरण दे रहा हूँ कि कैसे वंशवाद की बेल में 𝐏𝐌 खाद-पानी डाल परिवारवाद के संपोषक, संरक्षक और पालनहार बने हुए है। 𝟏. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री, पिता- पूर्व मंत्री, माता- पूर्व विधायक, भाई- पूर्व विधायक प्रत्याशी,… pic.twitter.com/XXXXXOptTG — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 8, 2026

PM के शहजादे वाले बयान पर पलटवार

तेजस्वी ने अपने बयान में आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर ‘शहजादों’ की बात करते थे। अब भाजपा और जदयू के नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि असली ‘शहजादे’ कौन हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नए मंत्रिमंडल में 17 मंत्री राजनीतिक परिवारों से आते हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप

‘युवाओं की आवाज दबा रही सरकार’

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं की आवाज दबा रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों ने रोजगार की मांग की, तो उन पर लाठियां बरसाई गईं। यह सरकार बलपूर्वक युवाओं की मांगों को कुचलना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय, जातिगत और सामाजिक संतुलन बनाए रखने में बिहार एनडीए पूरी तरह से विफल रही है।

Tejashwi yadav attack on samrat chaudhary for nepotism in bihar cabinet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 09:41 PM

Topics:  

  • RJD
  • Samrat Chaudhary
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.