Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी के साथ सड़क उतरेंगे तेजस्वी यादव, 9 जुलाई को थम जाएगा पूरा बिहार!

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वोटर लिस्ट विशेष पुनरीक्षण के खिलाफ तेजस्वी ने राहुल गांधी के साथ 9 जुलाई को बिहार में चक्काजाम करने का ऐलान किया है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jul 07, 2025 | 06:13 PM

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक राजनीति गर्मायी हुई है। अभी से तीखी बयानबाजियों का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच विपक्षी दलों के निशाने पर चुनाव आयोग आ गया है। मामला विशेष वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का है। इस बीच तेजस्वी यादव ने एक बयान से भाजपा और जेडीयू की नींद हराम कर दी है। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी के साथ सड़क पर उतर कर बिहार में चक्का जाम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसा गरीबों के अधिकारों को लिए करेंगे।

सोमवार को राजद नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 9 तारीख को राहुल गांधी और मैं दोनों मिलकर चक्काजाम करेंगे। बिहार में जिस तरीके से गरीबों का मताधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है, हम उनके हक क लिए चक्काजाम करेंगे और ट्रेड यूनियनों का भी पूरा साथ देंगे।

चक्काजाम से थम जाएगा बिहार!

सम्बंधित ख़बरें

‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!

‘मुख्यधारा से जुड़ने के लिए कम हो मदरसों की संख्या’; संजय निरुपम का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

राहुल और प्रियंका गांधी के बीच क्यों हुई अनबन? रायबरेली सांसद ने वायनाड में खुद बताई पूरी कहानी, देखें- VIDEO

बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?

बता दें कि इस चक्काजाम में कांग्रेस और राजद के अलावा महागठबंधन में शामिल लेफ्ट पार्टियां भी शामिल रहेंगी। राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से बिहार के ठप होने की संभावना है। क्योंकि इन तीनों पार्टियों का एक बिहार में एक बड़ा सपोर्ट बेस है। ऐसे में 9 जुलाई से पहले चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के नियमों में बदलाव करना होगा।

चिराग पासवान एक्टर हैं, एक्टिंग करते हैं: तेजस्वी यादव

इस दौरान तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को भी आड़े हाथों लिया। तेजस्वी से पूछा गया कि चिराग पासवान भी इस बार बिहार चुनाव लड़ने वाले हैं। इस पर उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की कोई विचारधारा नहीं है। ये सभी अभिनेता हैं, अभिनय करते हैं। तीन बार के सांसद हैं अब तो केंद्रीय मंत्री भी हैं, लेकिन फालतू की बातों के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया है।

नीतीश को पीएम बनाना चाहते थे…भाजपा कहीं का नहीं छोड़ेगी, अखिलेश का बड़ा खुलासा

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का क्या है मामला?

बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बिहार सहित कई राज्यों में विशेष वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का फैसला लिया है। इसके तहत राज्य में सभी वोटरों को अपने बिहारी होने का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए विशेष दस्तावेजों की मांग की गई है। खास बात ये है कि दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और मनरेगा कार्ड मान्य नहीं होगा। इसी को लेकर विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं।

Tejashwi will block roads in bihar on july 9 with rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 06:11 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Rahul Gandhi
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.