लालू के लाल राजनीति छोड़ करेंगे जॉब, ट्रेनिंग के लिए इंटरव्यू में हुए पास
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अब पायलट बनने की राह पर हैं। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए सफल घोषित किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तेज प्रताप यादव(File Photo)
पटनाः आरडेजी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब पायलट बनेंगे। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने उनको सफल घोषित कर दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो तेज प्रताप कमर्शियल पायलट बनेंगे। उन्होंने कुछ वक्त पहले भी कहा था कि अगर देश को उनकी पायलट ट्रेनिंग की ज़रूरत पड़ी, तो वह तैयार हैं। उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए इंटरव्यू पास कर लिया है।
तेजप्रताप सहित 18 उम्मीदवार सफल
तेज प्रताप यादव अब पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने वाले हैं। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने 18 उम्मीदवारों को पास किया है, जिनमें तेज प्रताप का भी नाम शामिल हैं। उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में एडमिशन लेने की अनुमति मिल गई है।
जनरल कैटेगरी में हुआ चयन
तेज प्रताप यादव ने 2023-24 में सीपीएल कोर्स में एडमिशन के लिए इंटरव्यू दिया था। उन्होंने ये इंटरव्यू पास कर लिया है। निदेशालय ने पास कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तेज प्रताप यादव को पांचवां स्थान मिला है। वह सामान्य श्रेणी के तहत चुने गए हैं। कुल 20 सीटों में से 18 उम्मीदवार चुने गए हैं, इसमें तेज प्रताप का भी नाम है।
सम्बंधित ख़बरें
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत! IRCTC घोटाला मामले में आरोप तय करने का फैसला अब 9 जून तक टला
आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
ऑपरेशन सिंदूर के जताई थी इच्छा
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस दौरान पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। तब तेज प्रताप यादव ने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा था कि अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं।
‘इन लोगों ने रची साजिश’, तेज प्रताप को जान का खतरा? लालू-तेजस्वी पर कही बड़ी बात
उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय पायलटों को ट्रेनिंग देता है। ये संस्थान उन लोगों को चुनता है जो पायलट बनने के लिए सबसे काबिल होते हैं। तेज प्रताप यादव को इस संस्थान ने सफल घोषित किया है, अब ये देखना होगा कि तेज प्रताप कब तक पायलट बनते हैं।
