-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Yadav Breaks Ties With Tejashwi Says Made Me Political Enemy
‘तेजस्वी से रिश्ता हमेशा के लिए खत्म’, तेज ने क्लियर किया स्टैंड, कहा- मैं भाई मानता था उसने मुझे…
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बयान दिया है।

तेज प्रताप यादव (डिजाइन फोटो)
Tej Pratap Yadav: लालू परिवार के अंदरूनी कलह के कारण बिहार की राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। विधानसभा चुनाव नतीजों से ठीक पहले, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बयान दिया। तेज प्रताप ने दो टूक कहा, “हमारा रिश्ता अब हमेशा के लिए खत्म हो गया है।”
राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा थी कि तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच दरार गहरी हो रही है, लेकिन अब यह रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया है। तेज प्रताप ने न सिर्फ़ राजद छोड़ दी, बल्कि अपनी नई पार्टी, जनशक्ति जनता दल (JJD) का गठन भी कर लिया और खुद को “लालू का असली वारिस” बताने की मुहिम छेड़ दी।
क्या कुछ बोले तेज प्रताप यादव?
तेज प्रताप यादव ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि उनके भाई तेजस्वी यादव ने उन्हें बार-बार अपमानित किया, जिसके बाद उन्होंने राजद में कभी वापस न लौटने का फैसला किया। तेज प्रताप ने कहा, “मैं उन्हें भाई मानता था, लेकिन उन्होंने मुझे राजनीतिक दुश्मन बना दिया है।” इस बयान ने लालू परिवार के भीतर चल रहे विवाद को सार्वजनिक कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सर्कुलर रोड का वो बंगला, जहां लिखी जाती थी सूबे की किस्मत, तेजस्वी यादव के घर हुए शिफ्ट
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
असली और नकली की लड़ाई!
तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी के टिकट पर वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि तेज प्रताप ने राघोपुर में अपना उम्मीदवार उतारकर अपने छोटे भाई को खुली चुनौती दी है। हाल ही में तेज प्रताप ने वहां एक रैली की और कहा, “अब जनता तय करेगी कि असली समाजवादी कौन है।”
तेज प्रताप यादव ने भी महुआ में प्रचार करके पलटवार किया और कहा कि “जनता विकास चाहती है, भाई-भतीजावाद नहीं।” राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस टकराव का असर राजद के पारंपरिक वोट बैंक, खासकर युवा मतदाताओं पर पड़ सकता है।
तेज प्रताप की नई पार्टी, जनशक्ति जनता दल (JJD), अभी छोटी है, लेकिन सोशल मीडिया पर तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। उनके समर्थक “लालू का बड़े बेटा, जनता का नेता” जैसे नारों से माहौल बना रहे हैं। खुद को “जनता का बेटा” बताते हुए तेज प्रताप पूर्व पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं।
तेज को Y+ सिक्योरिटी के मायने
बिहार चुनाव के बीच, गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब उनकी सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान संभालेंगे। इस फैसले ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। क्या केंद्र सरकार ने यह सुरक्षा किसी राजनीतिक संकेत के तौर पर दी है?
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बनाएगी RJD? लालू के बयान से बिहार में मचा सियासी हड़कंप
अब सबकी निगाहें 14 नवंबर, 2025 पर टिकी हैं, जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इससे तय होगा कि लालू परिवार में यह राजनीतिक फूट जनता पर कितना असर डालती है। क्या तेजप्रताप अपनी राह खुद बना पाएंगे, या तेजस्वी एक बार फिर परिवार की राजनीतिक विरासत को बचा पाएंगे? यही इस चुनाव की सबसे बड़ी कहानी होगी।
Tej pratap yadav breaks ties with tejashwi says made me political enemy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














