बिहार के चुनावी माहौल में RJD पर लटकी तलवार? लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू-तेजस्वी को लगा बड़ा झटका, इस दिन जाएंगे कोर्ट
जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू तेजस्वी समेत सभी नामजद आरोपियों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया गया है। स्पेशल CBI जज विशाल गोगने ने CBI द्वारा दायर आरोपपत्रों पर संज्ञान लेने के बाद यह आदेश पारित किया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
लालू यादव और तेजस्वी यादव, डिजाइन फोटो
पटना : लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू यादव को बड़ा झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और बेटे तेजस्वी समेत अन्य आरोपियों को समन भेजा है।
बता दें, जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू तेजस्वी समेत सभी नामजद आरोपियों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया गया है। स्पेशल CBI जज विशाल गोगने ने केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI द्वारा दायर आरोपपत्रों पर संज्ञान लेने के बाद यह आदेश पारित किया है।
CBI ने लैंड फॉर जॉब मामले में 30 सरकारी कर्मचारियों सहित कुल 78 लोगों को नामजद किया है। इसमें भोला यादव, प्रेम चंद गुप्ता को तलब किया गया है. कोर्ट ने कहा कि आरोप है कि प्रेम चंद गुप्ता, लालू यादव के सहयोगी के तौर पर काम करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
लालू-राबड़ी पर CM सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- इतिहास निकाल रहा, सारा हिसाब होगा
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, दोषी पुलिसवालों पर हत्या का केस चलाने की मांग की
Patna Coaching controversy: रौशन आनंद के भाइयों को राहत नहीं, खान सर की बेल पर 25 जून को होगी सुनवाई
भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस
क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?
यह मामला पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में साल 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़ा हुआ है। इस मामले में आरोप लगाया गया है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान उम्मीदवारों से उनके परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन हस्तांतरित करवाई गई थी और इसके बदले में उन्हें रेलवे में नौकरियां देने की काम की गई थी।
सीबीआई ने 18 मई 2022 को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक 30 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मिल चुकी है।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में बीते दिनों 24 फरवरी को पीएम मोदी ने भागलपुर में एक रोड शो किया था। बिहार में अब एनडीए इस मामले को तेजी से लोगों के बीच उजागर करने का काम करेगी। इससे बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के लिए मुश्किलें और बढ़ने वाली है।
