हटाई नहीं सिर्फ घटाई गई है…RJD नेताओं की सुरक्षा में कटौती पर बोले शहनवाज हुसैन, INDIA गठबंघन पर बोला हमला
Shahnawaz Hussain's statement: भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने राजद नेताओं की सिक्योरिटी कटौती को लेकर कहा कि सुरक्षा हटाई नही गई है, बस कम की गई है। बिहार सरकार के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
शाहनवाज़ हुसैन(सोर्स-सोशल मीडिया)
Shahnawaz Hussain On Security Of RJD Leaders: भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने राजद नेताओं की सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर कहा कि बिहार सरकार के फैसले को लेकर गलतफहमी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पूरी तरह से हटाई नहीं गई है। केवल उसमें कमी की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार और बिहार पुलिस अब भी राजद नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। मामलें को लेकर जो भी बाते फैलाई जा रही है वो गलत है, भाम्रक है।
‘इंडिया’ गठबंधन पर साधा निशाना
‘इंडिया’ गठबंधन पर भाजपा ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन जैसा कुछ भी इस धरती पर मौजूद नहीं है, बस एक नाम दे दिया गया है। इसका न तो नेता है, न नीति है और न ही नेतृत्व है। उन्होंने दावा किया करते हुए कहा कि इसका कार्यालय और लेटरपैड तक नहीं है बस नाम रख दिया है- ‘इंडिया’ गठबंधन।
शहनवाज हुसैन ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल पार्टी एक दूसरे के खिलाफ ही चुनाव लड़ते हैं, बयानबाजी करते है और वे दूसरे को गाली भी देते हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन का काम सिर्फ पीएम मोदी के सामने विरोध करना है। बस प्रधानमंत्री को जलाने के लिए और दिखाने के लिए एक बार एकजुट होकर चाय-नाश्ता कर लेते हैं और फिर अलग-अलग जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP नेता सुनील शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले-युवाओं को गुमराह कर रहीं राजनीतिक ताकतें
तेजस्वी की रणनीति फेल, RJD नेतृत्व से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने कहा- वापसी की संभावना नहीं
जो गलत है, वो गलत… किसी को बुरा लगे तो लगे, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
कांग्रेस धोखा देने में माहिर
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों की राह अलग है, इनका मिशन अलग है। ये बस भाजपा और पीएम मोदी के विरोध में इकठ्ठे होते हैं फिर अलग-अलग जाते हैं। शहनवाज ने कांग्रेस पर विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डीएमके को राहुल गांधी ने धोखा दिया। चुनाव हारते ही डीएमके को इन्होंने निकाल दिया। कांग्रेस अपने साथियों को धोखा देने में माहिर है। इसलिए डीएमके अब इनको चिमटे से भी छूने को तैयार नहीं है। बंगाल में मदरसे के सर्वे पर भाजपा नेता ने कहा कि सभी मदरसों की जानकारी करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे से कर रही है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
वैभव सूर्यवंशी को दी बधाई
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे बिहार के समस्तीपुर का लाल आज दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया है। वैभव सूर्यवंशी ने इतने कम उम्र में सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनके प्रदर्शन को दुनिया देखेगी।
