Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RJD की हार के बाद तेजस्वी के करीबी की किरकिरी! राबड़ी आवास पर लगे ‘संजय यादव वापस जाओ’ के नारे

Bihar Politics: RJD की हार के बाद राबड़ी देवी के आवास और समीक्षा मीटिंग में तेजस्वी के करीबी संजय यादव के खिलाफ नारे लगे। कार्यकर्ताओं में संजय यादव को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 19, 2025 | 12:28 PM

संजय यादव और तेजस्वी यादव, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Election में RJD की हार के बाद, तेजस्वी यादव के आवास पर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद तेजस्वी को खुद अपने करीबी का बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, भाजपा और जदयू की जीत से ज्यादा RJD की हार के चर्चे हैं। खास तौर पर तेजस्वी यादव और उनके दो करीबियों संजय यादव और रमीज नेमत खान को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

मीटिंग से पहले लगे ‘हरियाणा जाओ’ के नारे

आरजेडी कार्यकर्ताओं के आरोप हैं कि तेजस्वी सारे फैसले संजय यादव की सलाह पर ही लेते हैं, जिससे पार्टी काडर और पुराने नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य समेत कई लोगों ने संजय और रमीज को लेकर सवाल उठाए हैं।

सोमवार को हार की समीक्षा और विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए तेजस्वी यादव के आवास पर मीटिंग हुई, तब भी यह मसला उठा। पटना के 1, पोलो रोड स्थित तेजस्वी के आवास पर मीटिंग से पहले RJD के कुछ कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय यादव के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान “संजय यादव हरियाणा जाओ” के नारे भी लगे।

तेजस्वी ने किया बचाव, खुद पद छोड़ने का दिया प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि जब मीटिंग शुरू हुई, तो तेजस्वी यादव खुद अपने करीबी संजय यादव का बचाव करने के लिए आगे आए। तेजस्वी ने कहा कि संजय ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संजय यादव ने पार्टी के लिए जितना मेहनत की है, वह हम जानते हैं, लेकिन दूसरे लोग इस बारे में नहीं जानते हैं। संजय यादव भी इस दौरान मौजूद थे और सभी नेता चुपचाप तेजस्वी की बात सुनते रहे।

संजय यादव मुर्दाबाद
संजय यादव हरियाणा जाओ
राबड़ी आवास के बाहर सांसद संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया pic.twitter.com/C9G8SKwnoA — Anand Kunwar (@iamkunwarji) November 17, 2025


मीटिंग का घटनाक्रम यहीं समाप्त नहीं हुआ। तेजस्वी यादव ने भावुक होकर खुद के विधायक दल का नेता न बनने तक का प्रस्ताव रख दिया। उनका कहना था कि यदि आप लोगों को लगता है कि पार्टी के हितों के लिए कोई और नेता बेहतर होगा, तो उसे ही चुन लिया जाए।

लालू यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी के इस प्रस्ताव पर लालू यादव ने खुद दखल दिया। उन्होंने विधायकों से उन्हें मनाने के लिए कहा। इसके अलावा, लालू यादव ने विधायकों से यह भी कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास करें, और उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार के विवाद आंतरिक मसले हैं और इन्हें हम खत्म कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी BJP में दिसंबर तक बड़े बदलाव तय: ब्रजेश पाठक हो सकते हैं अगले अध्यक्ष, कैबिनेट विस्तार भी संभव

गौरतलब है कि संजय यादव हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि रमीज नेमत खान यूपी के बलरामपुर के हैं। विरोधियों का आरोप है कि तेजस्वी यादव इन्हीं सलाहकारों से घिरे हुए हैं, और टिकट बंटवारे में भी इन्हीं की सलाह पर काम करने का आरोप है।

 

Sanjay yadav go back slogans were raised at rabri devis residence before tejashwi yadav meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2025 | 12:28 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

जीभ काटने की धमकी और 10 लाख का इनाम, आखिर बिहार में क्यों मचा है कोहराम? यहां समझिए ‘सुलगती’ कहानी

2

‘डोनाल्ड ट्रंप सनकी हैं, अमेरिका के लोग करेंगे उनके पागलपन को शांत’, पप्पू यादव ने कहा- नीयत खराब है

3

Bihar CM पर भड़के AIMIM नेता इम्तियाज जलील, बोले- सीएम हिजाब खींचेंगे, तो गुंडे दुपट्टा खींचेंगे ही

4

कुंआरे बूढ़ों को बनाती निशाना…शादी होते ही लूट लेती खजाना, बिहारी ‘दुल्हन गैंग’ की हैरतअंगेज कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.