-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Sandesh Assembly Seat Bhojpur Rjd Jdu Election 2025 Profile
संदेश विधानसभा: राजद के किले को धवस्त करने में जुटी जदयू, युवा बनाम अनुभव के बीच सियासी मुकाबला
- Written By: मनोज आर्या
Bihar Assembly Elections: राजद 2015 और 2020 में लगातार जीत हासिल कर इस सीट पर अपना दबदबा कायम किया है। पार्टी यहां जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब है। वहीं, जदयू ने एमएलसी को मैदान में उतारा है।

बिहार विधानसभा चुनाव, 2025, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Sandesh Assembly Constituency: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट पर राजनीतिक गरमाहट बढ़ती जा रही है। यह सीट एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच कांटे की टक्कर का गवाह बनने जा रही है।
राजद ने 2015 और 2020 में लगातार जीत हासिल करके इस सीट पर अपना दबदबा कायम किया है, और अब पार्टी यहां जीत की हैट्रिक लगाने को बेताब है। वहीं, जदयू इस बार अपने “तीर” के सहारे राजद के किले में सेंध लगाने की पूरी तैयारी में है।
चुनावी मैदान में प्रमुख उम्मीदवार
इस बार संदेश विधानसभा सीट पर दो प्रमुख उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है, जो अपने-अपने गठबंधन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार यहां युवा और अनुभव के बीच सीधा मुकाबला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे, एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन के कार्यों को सराहा
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
- राजद के उम्मीदवार: दीपू सिंह राणावत
- जदयू के उम्मीदवार: राधाचरण साह
राजद महागठबंधन के साथ चुनावी मैदान में है, जबकि जदयू एनडीए के साथ चुनावी रण में है। यह देखना दिलचस्प होगा कि गठबंधन की यह केमिस्ट्री इस बार किस दल के पक्ष में परिणाम लाती है।
रोजमर्रा की मुश्किलें हैं चुनाव का केंद्र
चुनावी गहमागहमी के बीच, संदेश विधानसभा के मतदाता रोजमर्रा की मुश्किलों से जूझते हुए इस बार बदलाव की उम्मीद लगाए हैं। यहां के मुख्य चुनावी मुद्दे विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े हैं:
1. बाढ़ का कहर: इस क्षेत्र में बाढ़ की समस्या सबसे बड़ी है। किसानों की फसलें हर साल डूब जाती हैं और कई परिवारों के घर उजड़ जाते हैं। मतदाताओं का गुस्सा इस बात पर है कि तटबंध मजबूत करने के वादे सिर्फ कागजों तक सिमटे हैं। साथ ही, सिंचाई सुविधाओं की कमी किसानों को परेशान करती है।
2. स्वास्थ्य और शिक्षा: अस्पतालों में अव्यवस्था और डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए भोजपुर जिले से दूर अन्य जिलों में जाना पड़ता है। स्कूलों में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
3. पलायन और बेरोजगारी: बिहार के अन्य क्षेत्रों की तरह ही, इस विधानसभा के युवा भी रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर पलायन करते हैं। टूटी सड़कें, बिजली कटौती और गर्मियों में पानी का संकट भी आम है। स्थानीय जनता का मानना है कि बुनियादी ढांचे की बदहाली को देखते हुए अब इस सीट पर बदलाव जरूरी है।
एक योजना से मिली राहत की उम्मीद
हालांकि, हाल ही में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से मिली 10 हजार की धनराशि ने यहां रोजगार का सपना देख रही महिलाओं के चेहरे पर कुछ खुशी बिखेरी है। लेकिन ये छोटी पहलें, बड़े मुद्दों जैसे टूटी सड़कें और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को पूरी तरह से दूर नहीं कर सकतीं।
संदेश सीट का राजनीतिक इतिहास
इस विधानसभा सीट के चुनावी इतिहास पर राजद का दबदबा रहा है, खासकर पिछले एक दशक में देखा जाए तो हालत बदलते रहे हैं। 2010 में भाजपा के उम्मीदवार ने इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब जदयू एनडीए के साथ थी। लेकिन राजद ने वापसी की और 2010 के बाद इस सीट पर बीते दो चुनावों (2015 और 2020) में जदयू को हार का सामना करना पड़ा।
मोदी लहर में भी जीत हासिल करके राजद ने अपना दमखम दिखाया। 2015 में, जब केंद्र में मोदी सरकार और देशभर में मोदी लहर थी, तब भी राजद ने इस सीट पर जीत हासिल करके अपनी मजबूत पकड़ साबित की थी। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी राजद ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।
मतदाता और आबादी का गणित
संदेश विधानसभा सीट पर मतदाताओं और आबादी का विवरण चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है। यहां की कुल जनसंख्या 5,02,841 है, जिसमें पुरुष 2,61,064 और महिलाएं 2,41,777 हैं। चुनाव आयोग के अनुसार मतदाताओं का आंकड़ा देखा जाए तो कुल मतदाताओं की संख्या 2,94,047 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,54,806 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,39,240 है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाता केवल 1 है।
ये भी पढ़ें: हिलसा विधानसभा: CM नीतीश के गृह जिले की सीट पर JDU बनाम RJD, जनसुराज के आने से बढ़ा सियासी तापमान
इस बार संदेश के मतदाता रोजमर्रा की समस्याओं और बुनियादी ढांचे की उपेक्षा को देखते हुए बदलाव के मूड में हैं। अब यह देखना होगा कि क्या राजद तीसरी बार इस सीट पर जीत हासिल कर पाएगी या जदयू/एनडीए गठबंधन जनता के असंतोष को भुनाकर सीट पर कब्जा जमाएगा।
Sandesh assembly seat bhojpur rjd jdu election 2025 profile
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














