BJP विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी… सीएम की रेस में भी सबसे मजबूत दावेदार, फैसला जल्द
Bihar Political Update 2026: सम्राट चौधरी बने बिहार बीजेपी विधायक दल के नेता। शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुआ फैसला, उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई।
- Written By: सजल रघुवंशी
सम्राट चौधरी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Samrat Chaudhary News: भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने रविवार को पर्यवेक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई दी है। उपेंद्र ने लिखा है कि नयी जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं।
भाजपा ने सम्राट को चुना अपना नेता
वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। आपको बता दें की शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने ही इस प्रक्रिया को अच्छे से पूर्ण कराया।
उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उप्रेंद्र कुशवाहा सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए लिखते हैं कि नयी जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हवन-पूजन भी हुआ जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
मुजफ्फरपुर में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हवन-पूजन!#Bihar #SamratChoudhary pic.twitter.com/bX0XFmRTZa — SOURAV RAJ (@souravreporter2) April 13, 2026
‘नीतीश के काम को तेजी से आगे बढ़ाएंगे सम्राट’
एनडीए के साथी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 साल में बिहार के लिए बहुत काम किया है। हमें विश्वास है कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के काम को तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार से चलेगी। नीतीश कुमार और पीएम मोदी का आशीर्वाद रहेगा, मार्गदर्शन रहेगा।
यह भी पढ़ें: ‘नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग’, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रक्रिया; जानें क्या कहा?
तेजस्वी ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर क्या कहा?
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कहा कि वे इस्तीफा दे रहे हैं तो महात्मा गांधी के हत्यारों की विचारधारा वाली पार्टी को स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बापू का नाम लेते थे लेकिन अब उन्होंने भाजपा को मौका दे दिया। जो लोग कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे, उन्हें वे स्थापित कर रहे हैं। कोई भी मुख्यमंत्री बने, वह जनता का चुना हुआ मुख्यमंत्री नहीं होगा। भाजपा को भी अब राजनीति करनी पड़ रही है तो वह लालू जी की विचारधारा के ईर्द-गिर्द ही राजनीति कर रही है। जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, बिहार गुजरात से चलेगा।
