युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा...पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हंगामें पर RJD ने सरकार को घेरा

Patna News: आरजेडी ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर हुई तोड़फोड़ और अव्यवस्था के लिए बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में खराब प्रबंधन ने युवाओं को हताश कर दिया है।
RJD on Patliputra Station Incident
मृत्युंजय तिवारी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

RJD on Patliputra Station Incident: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा के दौरान हुई अव्यवस्था और तोड़फोड़ की घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह घटना छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ लगातार हो रहे खिलवाड़ का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में उचित व्यवस्था के अभाव के कारण युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।

भर्ती परीक्षा में अव्यवस्था पर सरकार को घेरा

आरजेडी ने सरकार से भर्ती परीक्षाओं के बेहतर प्रबंधन और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की है। साथ ही छात्रों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील भी की गई है। उन्होंने दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक, कोलकाता के गोदाम में आग लगने के पीछे साजिश के आरोपों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली आगामी बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मोदी-ट्रंप बैठक और अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली आगामी बैठक पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'अबकी बार ट्रंप सरकार बनाने गए थे। जब से ट्रंप सरकार बनी है तब से पता चला है कि भारत को क्या मिला है। ट्रंप के सामने झुकना नहीं चाहिए, यही देश की 140 करोड़ जनता चाहती है।"

कोलकाता में ईवीएम जलने पर उठाए सवाल

कोलकाता के गोदाम में आग लगने के पीछे साजिश के आरोपों पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, "टीएमसी जो आरोप लगा रही है, वह सही है। इतने बड़े पैमाने पर आग लगना जांच का विषय है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ईवीएम जलने से कई सवाल उठ रहे हैं, जो कहीं न कहीं विपक्ष के आरोपों को मजबूत करती है।"

RJD ने सोशल मीडिया पर लिखा

आरजेडी ने एक्स पर लिखा, भाजपा-जेडीयू सरकार ने बिहार के युवाओं से एक करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। अखबारी सरकार बयानबाजी छोड़ बहाली निकाले और पर्याप्त संख्या में निकाले और जल्दी निकाले। बिहार में युवाओं की हताशा और निराशा चरम पर है।

बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया को बताया मुख्य वजह

RJD ने आगे लिखा, अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए भी पर्याप्त उपाय किए जाएं, ताकि अभ्यर्थियों के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को भी कोई तकलीफ ना हो। बिहार विधानसभा चुनाव में तो भाजपा-जेडीयू ने तो बड़े-बड़े वादे किए थे! एक ओर जहां 1 करोड़ नौकरी का वादा किया गया और यहां बिहार पुलिस या शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 4 के अंतर्गत नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने में ही हाथ-पैर फूलने लगे हैं। करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, हताश हैं पर सरकार को अपना काम छोड़ बयानबाजी में व्यस्त है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com