2028 मिशन की ओर JDU का बड़ा कदम, 1 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ बिहार की बड़ी पार्टियों में हुई शामिल

JDU Membership Drive: अपने संगठन विस्तार अभियान के तहत जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), 2 जून 2026 तक कुल 1,00,01,925 सदस्य बनाकर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो गई।
JDU Takes a Major Step Towards 'Mission 2028', Joins the Ranks of Bihar's Major Parties with Over 1 Crore Members.
JDU (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

JDU Crosses 10 Million Membership Mark: बिहार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने संगठन विस्तार अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा किया है। पार्टी ने लिखा कि उसने सदस्यता के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के बाद जदयू अब बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो गई।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत 2 जून 2026 तक कुल 1,00,01,925 सदस्य बनाए जा चुके हैं। सदस्यता अभियान की शुरूआत 6 दिसंबर 2025 को हुई थी।

संजय झा ने बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और बिहार की जनता को भी समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहारवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने और राज्य की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

2028 तक सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत बनने का लक्ष्य

संजय झा ने बताया कि पार्टी का यह सदस्यता अभियान 2025 से 2028 तक चलने वाली व्यापक संगठनात्मक योजना का हिस्सा है। छह महीने के भीतर एक करोड़ से अधिक सदस्य जोड़ना 2028 तक राज्य की सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में दिखा सुधार

बता दें कि हाल के वर्षों में जेडीयू के चुनावी प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 43 सीटें जीती थीं, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने 12 सीटें हासिल कीं, जो भाजपा के बराबर थीं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने बेहतर चुनावी प्रदर्शन के साथ 85 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

संजय झा के प्रयासों का परिणाम

बता दें कि JDU के पार्टी नेताओं का मानना है कि संगठन के विस्तार में तेजी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के प्रयासों का भी सफल परिणाम है।

सदस्यता के आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो बिहार की प्रमुख पार्टियों के बीच अब प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो गई क्योंकि भाजपा के लगभग 1.56 करोड़ सदस्य हैं, जबकि राजद भी एक करोड़ से अधिक सदस्यों का दावा कर चुकी है। तो वहीं जेडीयू के मुताबिक पार्टी अब एक करोड़ सदस्यता का आंकड़ा पार करने के साथ वह राज्य के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों की श्रेणी में शामिल हो गई है।

इस उपलब्धि को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास को दिखाती है और विकसित बिहार के संकल्प के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 21 जून को आयोजित होगी, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com