-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Pm Narendra Modis Bihar Visit Today Will Address Public Meeting In Motihari
PM मोदी का आज बिहार दौरा, मोतिहारी में करेंगे जनसभा; कई परियोजनाओं का होगा ऐलान
- Written By: मनोज आर्या
PM Modi In Bihar: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक अखाड़ा तैयार हो चुका है। आज प्रधानमंत्री के दौरे के बाद राज्य का सियासी तापमान और बढ़ सकता है।

नरेंद्र मोदी, (प्रधानमंत्री)
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार, (18 जुलाई) को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही वह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, बिहार में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया जाएगा, जबकि बंगाल में शुरू की जाने वाली परियोजनाओं की लागत 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है। पीएमओ के अनुसार, बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होने वाली रेल परियोजनाओं में समस्तीपुर-बछवाड़ा लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग शामिल है, जिससे इस खंड पर कुशल रेल संचालन संभव होगा। इसके अलावा, दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर लाइन का दोहरीकरण भी शामिल है, जिनकी लागत 580 करोड़ रुपये से अधिक है।
कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
क्षेत्र में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-319 के आरा बाईपास के 4-लेन निर्माण की आधारशिला रखेंगे, जो आरा-मोहनिया एनएच-319 और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ता है, जिससे निर्बाध संपर्क होगा और यात्रा का समय कम होगा। कई अन्य रेल परियोजनाओं के अलावा, मोदी दरभंगा में न्यू सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र और आईटी/आईटीईएस उद्योग तथा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
Bihar Crime: दरभंगा में इमामबाड़े के पास लाइट तोड़ने पर विवाद, SI को गोली लगने के बाद आरोपी की भीड़ ने की हत्या
नए उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा
पीएमओ ने कहा कि ये सुविधाएं आईटी सॉफ्टवेयर और सेवा निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। यह नवोदित उद्यमियों के लिए तकनीकी स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाएगा और साथ ही नवाचार और उत्पाद विकास को प्रोत्साहित करेगा। वह ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (पीएमएमएसवाई) के तहत स्वीकृत कई मत्स्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों में नई मछली पालन इकाइयों, बायोफ्लोक इकाइयों, सजावटी मछली पालन, एकीकृत जलीय कृषि इकाइयों और मछली चारा मिलों सहित आधुनिक मत्स्य पालन बुनियादी ढांचे की शुरुआत होगी।
ये भी पढ़ें: चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों की हुई पहचान, शूटआउट का लीडर है बादशाह
अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
भविष्य के लिए तैयार रेलवे नेटवर्क के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से भागलपुर होते हुए लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
Pm narendra modis bihar visit today will address public meeting in motihari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
Jun 27, 2026 | 08:19 AMभंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
Jun 27, 2026 | 08:18 AM27 जून का इतिहास: आज ही के दिन लिया गया था तीन मूर्ति भवन को संग्रहालय बनाने का फैसला
Jun 27, 2026 | 08:18 AMमुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Jun 27, 2026 | 07:59 AMचंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा
Jun 27, 2026 | 07:59 AMनवभारत संपादकीय: शादी के कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य? क्या इससे रुक पाएंगे बाल विवाह
Jun 27, 2026 | 07:59 AMकलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
Jun 27, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













