-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Pm Modi Will Launch The Second Amrit Bharat Train On 24 April In Madhubani Bihar
PM Modi बिहार को देने लगे चुनावी तोहफे, दूसरी अमृत भारत ट्रेन और नमो रैपिड रेल की देंगे सौगात
- Written By: आकाश मसने
पीएम नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के शंखनाद के लिए 24 अप्रैल को मधुबनी जा रहे हैं। जहां से वह बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही कई और परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

पीएम मोदी बिहार में करेंगे अमृत भारत ट्रेन और नमो रैपिड रेल का शुभारंभ (डिजाइन फोटो)
पटना: बिहार को विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई नई ट्रेनों और रेलवे लाइन की सौगात देने वाले हैं। ये सभी ट्रेनें मिथिलांचल क्षेत्र से चलाई जा रही है। यह क्षेत्र इस वजह से विशेष है कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से करीब 105 मिथिला क्षेत्र में आती है। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के शंखनाद के लिए 24 अप्रैल को मधुबनी जा रहे हैं। जहां से वह बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।
बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई तक चलेगी। यह वाया हाजीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगल सराय, भुसावल होते हुए मुंबई पहुंचेगी। बिहार की बड़ी आबादी मुंबई में काम करती है। ऐसे में यहां से मुंबई के लिए एक नई ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
रेलवे के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा कि यह बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन है। पहली अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से वाया अयोध्या आनंद विहार टर्मिनल तक चल रही है। यह 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में पहली बार गैर एसी कोचों में फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा के साथ ही यात्री और सुरक्षा गार्ड के बीच दो तरफा संचार के लिए प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम दिया गया है। इस ट्रेन में करीब 1 हजार किमी तक करीब 450 रुपये में यात्रा होगी।
नमो रैपिड रेल का भी करेंगे शुभारंभ
दिलीप कुमार ने बताया कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयनगर और पटना के बीच नई नमो रैपिड रेल का शुभारंभ भी करेंगे। यह एक एयरकंडीशनड 12 कोच वाली रेलगाड़ी होगी। जिसमें करीब 1150 यात्री सफर करेंगे। पहली नमो भारत ट्रेन अहमदाबाद और भुज के बीच चली थी। इसकी स्पीड 110 किमी होगी।
बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यह पहली बार होगा। जब बिहार में चलाई जा रही इस ट्रेन में कवच सिस्टम भी लगाया गया है। जो ट्रेन दुर्घटना खासकर आमने-सामने की टक्कर रोकने में सहायक यंत्र है। इसमें सीसीटीवी, फायर डिटेक्शन, आपातकालीन टॉक बैक सिस्टम भी है। इसमें आटोमैटेड दरवाजों के साथ सेमी परमानेंट कपलर्स सुविधा भी है।
पीएम मोदी इन कामों को करेंगे लोकार्पण
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सुपौल-पिपरा न्यू लाइन, खगड़िया-अलौली न्यू लाइन, हसनपुर-बिथान न्यू लाइन, ललितग्राम बाईपास, लहेरिया सराय रोड ओवर ब्रिज के अलावा सहरसा-समस्तीपुर नई गाड़ी भी चलाई जाएगी। इन सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पित करेंगे। ये नई रेलगाड़ियां, रेलवे लाइन, सुविधाएं बिहार में ट्रेन यात्रा को बेहतर बनाएगी। जिससे आम जनता को लाभ होगा।
Pm modi will launch the second amrit bharat train on 24 april in madhubani bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में फिर लौट रहा मौत का मानसून! फाइलों में बंद हुई जर्जर पुलों की सुध, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 27, 2026 | 09:48 AMवर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
Jun 27, 2026 | 09:39 AMसंदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
Jun 27, 2026 | 09:33 AMपाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Jun 27, 2026 | 09:32 AMछात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Jun 27, 2026 | 09:30 AMThane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
Jun 27, 2026 | 09:30 AMगड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Jun 27, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













