नीतीश ने जहां अडानी को दी जमीन…वहीं लगा BJP को झटका, विधायक ने थाम लिया RJD का दामन
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है। उससे ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
तेजस्वी व राबड़ी के साथ पीरपैंती विधायक लल्लन कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है। उससे ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अब भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ललन कुमार आज राजद में शामिल हो गए हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ललन कुमार को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि ललन कुमार इस बार भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद से ही नाराज़ थे। भाजपा विधायक ललन कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
‘तेजस्वी वर्तमान-तेजस्वी ही भविष्य’
इन तस्वीरों में वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद नेता राबड़ी देवी के साथ नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए ललन कुमार ने लिखा, “राष्ट्रीय जनता दल का कारवां यूं ही बढ़ता रहे। आज से मैं भी इसमें शामिल हो गया हूँ। हमने ठान लिया है कि बिहार को तेजस्वी-प्रधान बनाना है। तेजस्वी ही वर्तमान है, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!”
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु में गरजे पीएम मोदी, बंगाल की जीत जनता को किया समर्पित, बताया क्यों बदल रही है देश की राजनीति
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
नागपुर में भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ शुरू, कई दिग्गज मौजूद; बावनकुले ने किया उद्घाटन
BJP के केंद्रीय मंत्री के बेटे पर POCSO केस! शराब पिलाकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
तेजस्वी मय बिहार बनाना है। हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!https://t.co/dQTq7vY7Ks — Lalan Kumar (@LalanKumarmla) November 5, 2025
बता दें कि इस बार भाजपा ने पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से मुरारी पासवान को मैदान में उतारा है। कहा जा रहा है कि ललन कुमार इसी बात से नाराज थे और आखिरकार उन्होंने पाला बदल लिया। ललन कुमार ने कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
भाजपा से दे दिया था इस्तीफा
ललन कुमार ने इस्तीफ़ा देते हुए लिखा, “भाजपा के साथ मेरा राजनीतिक सफर अब खत्म हो गया है। मैंने पार्टी के लिए जो कुछ भी किया, वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए, कृतज्ञता के साथ किया। लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की ज़रूरत नहीं रही।
यह भी पढ़ें: PK को जोर का झटका, वोटिंग से पहले ही रण छोड़ने लगे सिपहसालार, BJP में शामिल हुए मुंगेर के उम्मीदवार
आपको जानकारी दें कि आज सुबह ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को भी ऐसा ही झटका लगा है। जन सुराज पार्टी से मुंगेर के उम्मीदवार संजय सिंह ने वोटिंग के ठीक एक दिन पहले मैदान छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम स्थिर सरकार के हित में उठाया है।
