‘भगवान राम ने 14 वर्ष का वनवास काटा, हम 20 साल से काट रहें…’, मांगों को लेकर नर्सों का प्रदर्शन
Patna: अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नर्सों ने प्रदेशन किया। नर्सों के हड़ताल पर जाने के कारण चिकित्सा सेवाएं बाधित रही।
- Written By: पूजा सिंह
पटना में नर्सों ने किया प्रदर्शन (सौजन्य सोशल मीडिया)
Nurses Held A Protest Demonstration: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में नर्सों ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान नर्सों ने कहा कि भगवान श्रीराम ने भी 14 वर्ष का वनवास काटा था। हमें 20 साल हो गए, हमारी मांगों पर मुख्यमंत्री और प्रदेश की सरकार ने अब तक सुध नहीं लिया है। नर्सों के हड़ताल से चिकित्सा सेवाएं बाधित रही। जिसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारी नर्सों ने बताया कि, 20 साल से हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि हमें राहत प्रदान की जाएगी, लेकिन अब तक नहीं मिली है। नर्सें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु को 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष करने, और 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने की मांग कर रही हैं।
नर्सों के प्रदर्शन से मरीजों को हुई परेशानी
नर्सों के इस प्रदर्शन से मरीजों को इलाज में देरी और अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मेडिकल कॉलेज में दूर-दूर से मरीज आते हैं। नर्सों के प्रदर्शन से वहां का काम प्रभावित हो रहा है ।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
तेज प्रताप यादव के पटना आवास में चोरी, 20 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान गायब
नर्सों ने लगाया अनदेख का आरोप
पीएमसीएच नर्स एसोसिएशन की महामंत्री वीथिका विश्वास ने बताया कि नर्सें 24 घंटे मरीजों की सेवा करती हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार या स्वास्थ्य विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते नर्सों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाया है। वह काफी समय से अपनी मांगों से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : दुनिया में एक साथ आया भूकंप…तो कैसा होगा तबाही का मंजर, क्या हो जाएगा इंसानियत का खौफनाक अंत?
सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने की मांग
नर्सों का कहना है कि झारखंड सरकार ने ऐसी मांगें पूरी की हैं तो बिहार सरकार क्यों पीछे है। उन्होंने तर्क दिया कि जब डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की सेवानिवृत्ति आयु 67 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है तो नर्सों को 60 वर्ष में रिटायर करना अन्यायपूर्ण है। इस हड़ताल के कारण बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में चिकित्सकीय सेवाएं बाधित हो सकती हैं, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
