Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सदन में देवर-भौजी के बीच तकरार! होली से पहले दिखा सियासी रंग, नीतीश ने कही ऐसी बात की मचा हंगामा

Bihar News: पटना में होली के उमंग के बीच विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच बहस हुई। इस दौरान राबड़ी देवी ने बिहार में काम न होने का आरोप लगाया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 13, 2025 | 09:55 AM

राबड़ी देवी, नीतीश कुमार

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: पटना समेत पूरे बिहार में होली की खुमारी छाई हुई है। गांव से लेकर शहर तक लोग होली के उत्साह में डूबे हुए हैं। होली के मौके पर अक्सर जीजा-साली एक दूसरे को रंग लगाते और एक दूसरे पर वार करते नजर आते हैं। वहीं, बिहार में होली की खुमारी के बीच विधान परिषद में कुछ ऐसी सियासी तस्वीरें देखने को मिलीं जब देवर-भौजी के बीच वार-पलटवार का दौर चलता रहा। जी हां! हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच हुए आमना-सामना की।

दरअसल, बिहार विधान परिषद में जब ये दोनों आमने-सामने आए तो राबड़ी देवी ने खड़े होकर कहा कि बिहार में कोई काम नहीं हुआ है। राबड़ी देवी के आरोपों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद खड़े होकर विरोध जताया। उन्होंने साफ कहा कि राजद के शासन में बिहार में कोई काम नहीं हुआ है। उनके पति चले गए और उन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया।

क्या बोले नीतीश कुमार?

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि उनके पति को 3 बार मौका दिया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ, अंत में वे छोड़कर यहां आ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। राबड़ी देवी के साथ ही राजद के अन्य सदस्य भी सदन में खड़े हो गए। राजद की एक महिला एमएलसी ने आरोप लगाया कि सीएम हमेशा महिलाओं का अपमान करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर कहा कि देखिए उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया है। इसके बाद राजद समेत पूरा विपक्ष परिषद से वॉकआउट कर गया।

बिहार की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

काम गिनाएंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में पैदल चलने की जगह नहीं थी। पूरे बिहार में पैदल चलने लायक सड़कें बनाई गईं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने सदन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही 2005 से अब तक किए गए कार्यों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सबसे पहले 2005 से 2010 तक के कार्यों को सदन में रखा जाएगा। फिर 2010 से 15 और 25 तक के कार्यों को बताया जाएगा। अब जब ये लोग चले गए हैं तो इनकी बात क्यों सुनेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बात रखते रहे। लेकिन, होली के मौसम में देवर-भौजी के आमने-सामने आ जाने की घटना ने विधान परिषद का रंग ले लिया।

Nitish kumar rabri devi heated argument in legislative council during holi celebration in bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 09:55 AM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar
  • Rabri Devi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भारत की आत्मा पर हो रहा वार…’ INDIA गठबंधन पर भड़के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

2

तेजस्वी ने 20 सालों में बिहार को बर्बाद करने का लगाया आरोप, ‘पढ़ाई, कमाई, सिंचाई की हालत बदतर…’

3

नीतीश के सुशासन में जंगलराज! जमुई में दौड़ा-दौड़ा कर पीटे गए पुलिस वाले, देखिए भूचाल लाने वाला VIDEO

4

‘गिरी हुई और अमर्यादित भाषा…’, बिहार के राज्यपाल ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.