इलेक्शन से पहले नीतीश कुमार का सबसे बड़ा दांव, PM के बर्थडे पर दी ऐसी सौगात...कि पलट जाएगा चुनाव!

Bihar News: नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 16.4 लाख श्रमिकों के खातों में लगभग 802 करोड़ रुपये के ट्रांसफर किए। साथ ही ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ का एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है।
nitish-kumar-launches-portal-transfers-money-to-workers-on-vishwakarma-puja
सीएम नीतीश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की नीतीश सरकार लगातार बड़ी घोषणाएं कर रही है। इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को भी सीएम नीतीश ने राज्य के लाखों श्रमिकों को सबसे बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 16.4 लाख निर्माण श्रमिकों के खातों में लगभग 802 करोड़ रुपये के ट्रांसफर किए। साथ ही ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ का एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया।

गौरतलब है कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आज 16 लाख से ज़्यादा श्रमिकों के खातों में 5-5 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की गई। वार्षिक वस्त्र सहायता योजना की राशि 16 लाख 40 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित की गई। 5 हजार प्रति श्रमिक की दर से यह राशि 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रूपये हुई है।

इससे पहले बुधवार सुबह नीतीश कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि यह एक सुखद संयोग है कि आज बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत श्रमिकों के खातों में राशि हस्तांतरित की जा रही है।

श्रमिकों के खाते में भेजे 802 करोड़

आज वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के अंतर्गत 1,640,929 निर्माण श्रमिकों के खातों में 5 हजार प्रति श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रूपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा रही है। इससे निर्माण श्रमिकों के जीवन में और सुधार आएगा और उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल लॉन्च

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा का दिन है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री देश और देशवासियों के उत्थान के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ अथक प्रयास करते रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने आगे लिखा कि हम शुरू से ही समाज के सबसे निचले पायदान के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए काम करते रहे हैं। हमारे श्रमिक भाई-बहनों के अतुलनीय योगदान की बदौलत राज्य आज विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार उनके विकास के लिए अथक प्रयास करती रहेगी।

नीतीश कुमार ने खेला सबसे बड़ा दांव

नीतीश कुमार की लगातार घोषणाओं के चलते एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं, इस दांव को नीतीश का सबसे बड़ा दांव कहा जा रहा है। क्योंकि बिहार में इसका फायदा 16 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com